DharamIndiaTrending

रोटी बनाने के बाद भूलकर भी उल्टा न रखें तवा, ये छोटी सी आदत बन सकती है आर्थिक और शारीरिक कष्ट की वजह.

रोटी बनाने के बाद भूलकर भी उल्टा न रखें तवा, ये छोटी सी आदत बन सकती है आर्थिक और शारीरिक कष्ट की वजह.

माना जाता है कि रसोई और यहां रखी चीजों से जुड़े हर छोटे-बड़े नियमों का पालन सही से किया जाए तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे ही तवे को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं। आपने अक्सर अपनी मम्मी या दादी-नानी से सुना होगा कि तवे को कभी उल्टा नहीं रखना चाहिए। कहते हैं कि तवे को उल्टा रखना शुभ नहीं होता और इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है। तो चलिए जानते हैं इस पर क्या कहता है वास्तु शास्त्र

राहु ग्रह से है तवे का संबंध

रोटी, परांठा, चीला, डोसा आदि बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला तवा केवल खाना बनाने का एक बर्तन नहीं। इसे वास्तु में विशेष महत्व दिया गया है। तवे का संबंध राहु ग्रह से माना जाता है। इसलिए इसे रखने का तरीका बहुत मायने रखता है। मान्यता है कि तवे को उल्टा रखने से घर की सुख-समृद्धि और माहौल पर बुरा असर पड़ सकता है।

क्यों नहीं रखना चाहिए उल्टा तवा?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तवे को कभी भी उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। खासतौर पर रात में खाना बनाने के बाद इसे तुंरत साफ करके सीधा रखने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि आपकी इस एक छोटी सी आदत से घर में हमेशा पॉजिटिविटी बनी रहती है और नकारात्मक प्रभावों से बचाव होता है।

आर्थिक परेशानी का संकेत

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तवे को उल्टा रखने से घर की आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है। इससे अनावश्यक खर्च बढ़ने और धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही परिवार की सुख-शांति पर भी असर पड़ने की बात कही जाती है।

राहु दोष और तनाव

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, उल्टा तवा रखने से राहु दोष बढ़ सकता है। इसकी वजह से घर में विवाद, मानसिक तनाव और आपसी मतभेद बढ़ने की आशंका रहती है। कुछ जगहों पर इसे परिवार के मुखिया के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालने से भी जोड़ा जाता है।

तवे से जुड़े वास्तु नियम

तवे का उपयोग करने के बाद उसे अच्छी तरह साफ करके सुखा लें और हमेशा सीधा रखें। इसके अलावा तवे को ऐसी जगह रखने की सलाह दी जाती है, जहां बाहर से आने वाले व्यक्ति की सीधी नजर तवे पर न पड़े।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply