CricketIndiaTrending

CSK के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद DC के कप्तान अक्षर पटेल ने खोया आपा, इस खिलाड़ी को सीधे तौर पर माना जिम्मेदार

Axar Patel: आईपीएल 2026 अब अपने अंत की ओर बढ़ रहा है, कल रात चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स की टीम से हुआ. टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन दिल्ली की टीम ने बेहद खराब बल्लेबाजी की, हालांकि अंत में समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की सूझबूझ भरी पारी की वजह से सिर्फ 155 रन ही बना सकी.

CSK के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद DC के कप्तान अक्षर पटेल ने खोया आपा, इस खिलाड़ी को सीधे तौर पर माना जिम्मेदार
CSK के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद DC के कप्तान अक्षर पटेल ने खोया आपा, इस खिलाड़ी को सीधे तौर पर माना जिम्मेदार

इसके बाद जब CSK की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो संजू सैमसन के 87 और कार्तिक शर्मा के 41 रनों की बदौलत 17.3 ओवरों में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Axar Patel ने CSK से मिली हार के बाद इन्हें माना जिम्मेदार

दिल्ली कैपिटल्स की टीम की हार की वजह उसकी खराब बल्लेबाजी रही, मैच के बाद पोस्ट मैच में अक्षर पटेल ने टीम के हार की वजह का खुलासा किया है. अक्षर पटेल ने इशारेइशारे में टीम की खराब बल्लेबाजी खासकर ओपनिंग जोड़ी को हार का जिम्मेदार बताया. अक्षर पटेल ने कहा कि

“जाहिर है जिस तरह से पहली पारी में विकेट दिख रहा था, मुझे लगा कि हां, 155 एक अच्छा स्कोर था. लेकिन चूंकि हम 8 बल्लेबाजों के साथ खेल रहे थे, मुझे लगा कि हम तकरीबन 1015 रन पीछे रह गए. मुझे लगता है कि यह थोड़ी बेहतर हो गई थी, लेकिन मुझे लगता है कि फर्क उस बल्लेबाज ने पैदा किया जो क्रीज पर जम चुका था.”

अक्षर पटेल ने CSK से मिली हार के बाद कहा कि

“जब कोई बल्लेबाज अच्छी तरह से जम जाता है, तो ऐसा लगता है कि पिच में कुछ भी नहीं है, लेकिन मुझे अब भी लगता है कि इसमें कुछ तो था. नए आने वाले बल्लेबाज के लिए ये आसान नहीं था. हां, नए खिलाड़ियों के लिए यह आसान नहीं था क्योंकि, आप जानते हैं, लेंथ गेंदें रुककर आ रही थीं, कभीकभी नीचे रह रही थीं, और कभीकभी रुकने के बाद उछल भी रही थीं.”

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने आगे कहा कि

“इसलिए मुझे लगता है कि नए बल्लेबाजों के लिए ये बहुत मुश्किल था. लेकिन जब जमे हुए बल्लेबाज खेल रहे थे, तो यह आसान लग रहा था. आप देख सकते थे कि संजू ने किस तरह खेल को आगे बढ़ाया.”

अपनी टीम बल्लेबाजी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि

“हां, जाहिर है, हमारी बैटिंग को देखते हुए, मुझे लगता है कि ये एक पॉजिटिव बात है. 5 विकेट गिरने के बाद भी, जिस तरह से हमने आखिर में पारी खत्म की, वो अच्छा था. तो हां, यह एक सकारात्मक बात है.”

अक्षर पटेल ने कुलदीप यादव को माना हार का जिम्मेदार

अक्षर पटेल ने दिल्ली कैपिटल्स की हार का जिम्मा कुलदीप यादव के सिर फोड़ा. अक्षर पटेल ने मजाकिया लहजे में कहा कि

“लेकिन मुझे लगता है कि गेंदबाजी में, मुझे अपने साथी कुलदीप की कमी खली.”

हालांकि ये बात अक्षर पटेल ने मजाकिया लहजे में किया, क्योंकि कुलदीप यादव ने 3 ओवर में 11.33 की इकॉनमी रेट से 34 रन लुटाए और एक भी विकेट नहीं लिया.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply