India

​Artificial Jewellery Markets in Delhi: आर्टिफिशियल ज्वेलरी के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये बाजार, झुमके के डिजाइन देख आ जाएगा दिल

“सोने से कम नहीं…खो जाए तो गम नहीं” ये कहावत तो आपने भी सुनी होगी और आजकल आर्टिफीशियल ज्वेलरी का ट्रेंड भी काफी ज्यादा है. ब्राइड्स से लेकर पार्टीशादी में ज्यादातर महिलाएं स्टोन, क्रिस्टल, ऑक्सिडाइज ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं. दिल्ली के कुछ ऐसे बाजार हैं जहां पर हर डिजाइन और लेटेस्ट ट्रेंड की हैवी से लेकर लाइट वेट ज्वेलरी तक मिल जाती है. ज्यादातर इनके प्राइस भी काफी किफायती होते हैं. अगर आपको भी किसी खास मौके के लिए ज्वेलरी खरीदना है तो चलिए जान लेते हैं दिल्ली के इन बाजारों के बारे में.

​Artificial Jewellery Markets in Delhi: आर्टिफिशियल ज्वेलरी के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये बाजार, झुमके के डिजाइन देख आ जाएगा दिल

फेस्टिव माहौल हो या फिर वेडिंग सीजन…हर मौके के लिए अलगअलग डिजाइन की ज्वेलरी पहनने से आसानी से डिफरेंट लुक क्रिएट हो जाता है. खासकर अगर झुमके का डिजाइन अच्छा हो तो पूरा स्टाइल खिलकर आता है. सोनेचांदी का दाम भी आसमान छू रहे हैं. ऐसे में आर्टिफिशियल ज्वेलरी बेस्ट है जो आपको रिच लुक देगी.

ब्राइडल के लिए बेस्ट है चांदनी चौक

अगर हैवी ब्राइड्स वाली आर्टिफीशियल ज्वेलरी चाहिए तो दिल्ली का चांदनी चौक मार्केट सबसे अच्छा माना जाता है. यहां पर आपको पोल्की से लेकर कुंदन, टेंपल जूलरी, पर्ल वर्क जूलरी तक का बढ़िया कलेक्शन मिल जाता है. आप यहां से साउथ इंडियन से लेकर हैदराबादी, राजस्थानी सेट भी खरीद सकती हैं और झुमकों से लेकर नेकलेस के अलावा रिंग्स के अलावा लेटेस्ट डिजाइन के कलीरे में मिल जाते हैं.

फंकीट्रेंडी जूलरी के लिए करोल बाग

अगर आपको ऑफिस जाने से लेकर कॉलेज लुक या पार्टी वियर फंकी स्टाइल की ज्वेलरी लेनी है जो देखने में ट्रेंडी लुक दे तो करोल बाग जाएं. यहां पर आपको डायमंड टच वाली क्रिस्टल जूलरी से लेकर मॉडर्न स्टाइल चोकर, पोल्की सेट, वायरल नेक चेन, ईयररिंग से लेकर कॉकटेल स्टाइल की जूलरी काफी कम दामों में मिल जाती है.

Image:Pexels

हैंडीक्राफ्ट ज्वेलरी के लिए जनपथ

अगर आपको थोड़ी हटके डिफरेंट स्टाइल वाली ज्वेलरी चाहिए. खासकर जिसमें हैंड वर्क हो तो ऐसी आर्टिस्टिक ज्वेलरी के लिए आपको जनपथ जाना चाहिए. यहां पर आपको तिब्बती से लेकर बोहो, अफगानी, स्टाइल हर तरह की एसेसरीज मिल जाएगी. बड़े स्टेटमेंट पीस से लेकर, कलरफुल हैंडमेड डिजाइन तक इस बाजार में आपको एक से बढ़कर एक यूनिक कलेक्शन मिल जाएगा.

यंग फैशन लवर्स जाएं लाजपत

आपको सस्ती और ट्रेंडीस्टाइलिश ज्वेलरी चाहिए तो आपको लाजपत नगर का रुख करना चाहिए. खासकर अगर आपको कोई पर्टिकुलर सेट की जगह अलगअलग डिजाइन के ईयररिंग, पेंडेंट चेन, लाइटवेट लेयर्ड नेकलेस, न्यू डिजाइन की रिंग्स, चाहिए हो तो आप रोजमर्रा के आउटफिट के साथ यहां से ज्वेलरी लेकर मैच कर सकते हैं. छोटे फंक्शन के लिए भी यहां पर आपको किफायती दामों में एसेसरीज मिल जाती है.

ऑक्सिडाइज और चंकी ज्वेलरी

सरोजनी नगर मार्केट वैसे तो जींस, टॉप, स्टोल, कुर्ती जैसे कपड़ों के लिए मशहूर है, लेकिन यहां पर घूमते वक्त आपको गलियों में कई तरह की ज्वेलरी भी मिल जाती है. खासकर सिल्वर, ऑक्सिडाइज्ड, चंकी स्टाइल ज्वेलरी किफायती रेट पर मिलती है, जिसे आप इंडोवेस्टर्न, लेकर मॉडर्न ड्रेसेस और एथनिक तक के साथ कैरी कर सकती हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply