जेनसेन हुआंग की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक के बाद एक झटके उन्हें लगते जा रहे हैं. गुरुवार को दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक एनवीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हें एक और बड़ा झटका लगा है. उनकी दौलत में 6.4 बिलियन डॉलर यानी 60 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है. वास्तव में इस घटनाक्रम के बाद अमेरिकी बाजारों में एनवीडिया के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. जिसका असर उनकी दौलत में भी देखा गया. मौजूदा समय में वो एनवीडिया के सबसे बड़े इंडीविजुअल शेयर होल्डर हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर जेनसेन हुआंग की दौलत कितनी रह गई है.

फोर्ब्स के अनुसार कितनी कम हुई दौलत
फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर्स लिस्ट के अनुसार जेनसेन हुआंग की दौलत में 6.4 अरब डॉलर यानी 60 हजार करोड़ रुपए की कमी देखने को मिली है. आंकड़ों को देखें तो उनकी दौलत में 4.25 फीसदी की कमी आई है. जिसके बाद उनकी कुल दौलत 144.7 अरब डॉलर रह गई है. फोर्ब्स की फ्रेश लिस्ट के अनुसार अब वो दुनिया के 13वें सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं. खास बात तो ये है कि पिछले हफ्ते वो दुनिया के टॉप 10 अमीरों में शुमार थे. लेकिन जब से उनके अफेयर सामने आए हैं. साथ ही उनका एक रिश्ता चीनी जासूस से जुड़ा होने का शक सामने आया है. तब से उनकी दौलत में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.
जेनसेन की दौलत पर ब्लूमबर्ग के आंकड़े
वहीं दूसरी ओर जेनसेन की दौलत पर ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के आंकड़े कुछ और ही कहांनी बयां कर रहे हैं. भले ही जेनसेन की दौलत में 6.07 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली हो, लेकिन कुल दौलत 138 अरब डॉलर पर आ गई है. जो कि फोर्ब्स के आंकड़ों से 6 अरब डॉलर कम है. वैसे ब्लूमबर्ग की लिस्ट में हुआंग दुनिया के 13वें सबसे अमीर कारोबारी हैं. ब्लूमबर्ग के आंकड़ों को बारीकी से देखें तो मौजूदा साल में उनकी नेटवर्थ में 29.8 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिल चुकी है.
एनवीडिया के शेयरों में बड़ी गिरावट
वास्तव में जेनसेन की दौलत एनवीडिया के शेयरों से जुड़ी हुई है. जब से उनके अफेयर की खबरें सामने आई हैं. तब से एनवीडिया के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई है. आंकड़ों को देखें तो गुरुवार को भी एनवीडिया के शेयर 4.34 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए. वैसे शुरुआती सत्र में कंपनी के शेयर 13 फीसदी की गिरावट के साथ 151 डॉलर पर ओपन हुए थे. लेकिन जल्द ही 14.38 फीसदी के साथ 148.80 डॉलर पर आ गए. जोकि 52 हफ्तों का लोअर लेवल है. लेकिन बाद में कंपनी के शेयरों ने रिकवर किया और स्थिति थोड़ी बेहतर हुई.



