IndiaUttar Pradesh

​Banda News: बड़े भाई को नदी में डूबता देख छोटे ने लगाई छलांग, फिर मौसेरा भाई भी कूदा; तीनों की मौत

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा में बागै नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई. तीनों आपस में रिश्तेदार थे. रविवार को नदी में नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया. उसे डूबता देखकर उसके सगे भाई और मौसेरे भाई ने बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी. हालांकि तीनों गहरे पानी में डूब गए. हादसे के बाद स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू की. रविवार को दोनों सगे भाइयों के शव बरामद कर लिए गए थे, जबकि तीसरे युवक की तलाश जारी थी. सोमवार को SDRF और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने उसका शव भी बरामद कर लिया. इस हादसे से दो परिवारों में मातम पसरा हुआ है.

​Banda News: बड़े भाई को नदी में डूबता देख छोटे ने लगाई छलांग, फिर मौसेरा भाई भी कूदा; तीनों की मौत

नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया बड़ा भाई

यह दर्दनाक हादसा कालिंजर थाना क्षेत्र में हुआ. नौगवां गांव निवासी अटल बिहारी शर्मा के दो बेटे रिषभ उर्फ रीशू और अंश अपने मौसेरे भाई आशू पुत्र सुशील के साथ रविवार दोपहर करीब 3 बजे बागै नदी में नहाने गए थे. आशू गोखिया गांव का रहने वाला था, जो अतर्रा थाना क्षेत्र में आता है. तीनों नदी में नहा रहे थे. इसी दौरान रिषभ अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. बड़े भाई को डूबता देखकर अंश और आशू उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़े, लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाने के कारण तीनों डूबने लगे और बाहर नहीं निकल सके.

रविवार को मिले थे दोनों सगे भाइयों के शव

तीनों युवकों के डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए. पुलिस को सूचना देने के साथ ही स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की. काफी मशक्कत के बाद रिषभ को नदी से बाहर निकाला गया. उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद देर शाम छोटे भाई अंश का शव भी बरामद कर लिया गया. हालांकि मौसेरे भाई आशू का कोई पता नहीं चला. पुलिस और गोताखोर देर रात तक उसकी तलाश करते रहे.

SDRF ने सोमवार को बरामद किया तीसरे युवक का शव

सोमवार को SDRF, स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की संयुक्त टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया. लगातार तलाश के बाद आशू का शव भी नदी से बरामद कर लिया गया. इसके साथ ही दो दिनों से चल रहा तलाशी अभियान खत्म हो गया. क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार के मुताबिक, तीसरे युवक का शव भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस तीनों शवों के पंचायतनामा और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply