India

​Kawasaki की नई बाइक भारत में लॉन्च, कीमत है 7.83 लाख रुपए, 649cc का इंजन

कावासाकी ने भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक Kawasaki Z650RS MY27 लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इसकी एक्सशोरूम कीमत 7.83 लाख रुपए रखी है. इस अपडेटेड मॉडल को नए Metallic Carbon Gray कलर में पेश किया गया है. बाइक की बिक्री भारत में 16 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है. नए कलर के अलावा कंपनी ने इसके इंजन और मैकेनिकल फीचर्स में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है. इसमें पहले की तरह 649cc का पैरेललट्विन इंजन मिलता है. बाइक में रेट्रो डिजाइन के साथ आधुनिक फीचर्स और राइडर सेफ्टी टेक्नोलॉजी दी गई हैं.

​Kawasaki की नई बाइक भारत में लॉन्च, कीमत है 7.83 लाख रुपए, 649cc का इंजन

रेट्रो लुक के साथ मिलेंगे मॉडर्न फीचर्स

Kawasaki Z650RS का डिजाइन पुरानी क्लासिक मोटरसाइकिलों से प्रेरित है. इसमें गोल LED हेडलैंप, मस्कुलर फ्यूल टैंक और पीछे की तरफ फ्लैट डिजाइन दिया गया है. बाइक में LED टेललैंप और खास डिजाइन वाली सीट मिलती है. इसके अलावा इसमें स्पोक व्हील जैसे दिखने वाले अलॉय व्हील दिए गए हैं. बाइक के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में दो अलगअलग एनालॉग मीटर मिलते हैं. इनमें एक स्पीडोमीटर और दूसरा टैकोमीटर है. इनके साथ एक मल्टीफंक्शन LCD स्क्रीन भी दी गई है, जिस पर जरूरी राइडिंग से जुड़ी जानकारी मिलती है.

649cc का पैरेललट्विन इंजन

Kawasaki Z650RS MY27 में 649cc का लिक्विडकूल्ड, फोरस्ट्रोक, पैरेललट्विन इंजन दिया गया है. यह DOHC और 8वाल्व सेटअप के साथ आता है. यह इंजन 8,000rpm पर 68PS की पावर और 6,700rpm पर 64Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 6स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच भी मिलता है. इससे क्लच दबाने में कम ताकत लगती है. साथ ही तेजी से गियर कम करने पर पीछे के पहिये के फिसलने या उछलने की आशंका कम होती है.

बाइक में कावासाकी की डुअल थ्रॉटल वाल्व टेक्नोलॉजी भी दी गई है. यह इंजन में हवा के प्रेशर को कंट्रोल करती है, जिससे एक्सीलरेटर देने पर पावर धीरे और बेहतर तरीके से मिलती है.

ट्रैक्शन कंट्रोल के दो मोड

सेफ्टी की सुरक्षा और बाइक पर बेहतर कंट्रोल के लिए इसमें कावासाकी ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है. इसमें दो मोड मिलते हैं. राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से इनमें से किसी एक को चुन सकता है. इसके अलावा इस सिस्टम को पूरी तरह बंद करने का विकल्प भी मिलता है.

सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम

बाइक में हल्का स्टील ट्रेलिस फ्रेम दिया गया है, जिसका वजन 13.5 किलोग्राम है. सस्पेंशन के लिए आगे टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे हॉरिजॉन्टल बैकलिंक सस्पेंशन मिलता है. ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में दो 300mm डिस्क ब्रेक और रियर में 220mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. बाइक में 17 इंच के व्हील मिलते हैं. इनके साथ आगे 120/70 सेक्शन और पीछे 160/60 सेक्शन के टायर दिए गए हैं.

192 किलोग्राम वजन, 12 लीटर का फ्यूल टैंक

Kawasaki Z650RS में 12 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी गई है. इसका कर्ब वेट 192 किलोग्राम है. बाइक में सीधी राइडिंग पोजिशन, चौड़ा हैंडलबार और पतला फ्यूल टैंक दिया गया है. इससे शहर में रोजाना बाइक चलाने के दौरान इसे संभालना आसान बनाने में मदद मिलती है. कंपनी ने MY27 अपडेट के साथ बाइक के इंजन और बाकी मैकेनिकल फीचर्स को पहले जैसा ही रखा है. नए Metallic Carbon Gray कलर के साथ यह बाइक उन ग्राहकों के लिए एक विकल्प है, जो क्लासिक डिजाइन के साथ आधुनिक तकनीक वाली मिडिलवेट मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply