BollywoodIndiaTrending

मां बनने से पहले नए घर की तैयारियों में जुटीं दीपिका, रणवीर संग फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दोबारा मां बनने वाली हैं। अप्रैल में उन्होंने और रणवीर सिंह ने अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी। ये कपल अपने दूसरे बच्चे के आने से पहले नए घर को तैयार कर रहा है। हाल ही में दोनों को उनके नए आशियाने पर स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

मां बनने से पहले नए घर की तैयारियों में जुटीं दीपिका, रणवीर संग फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
मां बनने से पहले नए घर की तैयारियों में जुटीं दीपिका, रणवीर संग फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

वीडियो में दीपिका और रणवीर बिलकनी में खड़े हैं और दीपिका का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। दोनों अपने नए घर का दौरा करते दिख रहे हैं।

नए घर का दौरा

वायरल क्लिप में दोनों को मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित अपने सीफेसिंग क्वाड्रुप्लेक्स के बालकनी एरिया में देखा जा सकता है। यह घर उनके बढ़ते परिवार के लिए तैयार किया जा रहा है।

‘मातृत्व ने मुझे बदला’

पिछले साल दीपिका ने इंटरव्यू में बताया था कि मां बनना उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा बदलाव है। उन्होंने कहा था कि अब उनकी धैर्य क्षमता और लोगों से जुड़ने का तरीका बदल गया है। उन्होंने इसे एक अच्छा अनुभव बताया और कहा कि यह उन्हें बेहतर इंसान बना रहा है।

8 घंटे की वर्क शिफ्ट पर बयान

पहली बेटी के जन्म के बाद दीपिका ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से दूरी बना ली थी, क्योंकि काम के घंटों को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी। उन्होंने कहा था कि सेट पर काम करने की परिस्थितियां काफी कठिन होती हैं और यह केवल उनके लिए नहीं बल्कि पूरी टीम के लिए चुनौतीपूर्ण है। इसके बाद उन्होंने Kalki 2898 AD के सीक्वल से भी खुद को अलग कर लिया था।

आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही ‘किंग’ में नजर आएंगी, जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें शाहरुख खान और सुहाना खान भी होंगे। इसके अलावा वह अल्लू अर्जुन के साथ अटली की अगली फिल्म में भी काम करेंगी। रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘प्रलय’ को लेकर भी चर्चा है। वहीं उनकी फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर भी विवाद चल रहा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply