BollywoodIndia

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 9: ‘भूत बंगला’ ने वर्ल्डवाइड कमाए 160 करोड़, भारत में कलेक्शन 100 करोड़ के पार

Satya Report: Bhooth Bangla Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर एक सप्ताह पूरा करने के बाद अक्षय कुमार स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने नौवें दिन भी अपना दबदबा बनाए रखा। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दूसरे शनिवार को 10.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 120.10 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि नेट कलेक्शन 100.90 करोड़ रुपये हुआ।

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 9: ‘भूत बंगला’ ने वर्ल्डवाइड कमाए 160 करोड़, भारत में कलेक्शन 100 करोड़ के पार
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 9: ‘भूत बंगला’ ने वर्ल्डवाइड कमाए 160 करोड़, भारत में कलेक्शन 100 करोड़ के पार

वीकडे पर फिल्म ‘भूत बंगला’ के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही थी, लेकिन वीकेंड आने के साथ ही फिर से इसके बिजनेस में उछाल आया। अगर इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो मूवी ने अब तक 161.60 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं।

यह भी पढ़ें:

बता दें कि फिल्म ने नौवें दिन कुल 24.29 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की। क्षेत्रीय स्तर पर दिल्ली एनसीआर में सबसे अधिक 958 शो हुए, जिसमें 25.5 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही। मुंबई में 704 शो हुए और वहां ऑक्यूपेंसी थोड़ी अधिक 28.3 प्रतिशत रही।

‘भूत बंगला’ के नौ दिनों का कलेक्शन

‘भूत बंगला’ के अभी तक हर दिन कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने पेड प्रीव्यू वाले दिन 3.75 करोड़ कमाए। इसके बाद ओपनिंग डे पर फिल्म ने 12.25 करोड़ कमाए। दूसरे दिन 19 करोड़, तीसरे दिन 23 करोड़, चौथे दिन 6.75 करोड़, पांचवें दिन 8 करोड़, छठे दिन 6.15 करोड़, सातवें दिन 5.50 करोड़, आठवें दिन 5.75 करोड़ और नौवें दिन 10.75 करोड़ का बिजनेस किया है।

‘भूत बंगला’ को इन फिल्मों से मिल रही टक्कर

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ को फिल्म हॉलीवुड की माइकल जैक्सन पर आधारित फिल्म ‘माइकल’ से कड़ी टक्कर मिल रही है। इसके अलावा हॉलीवुड हॉरर मूवी ‘ली क्रोनिन’स द मम्मी’ भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। वहीं, रणवीर सिंह अभिनीत ‘धुरंधर 2’ से भी इसका मुकाबला जारी है, जो सिनेमाघरों में एक महीने बाद भी स्थिर प्रदर्शन कर रही है और अब तक 1,345.6 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

‘भूत बंगला’ की कास्ट

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल, तब्बू, मिथिला पालकर, जिस्सू सेनगुप्ता और दिवंगत अभिनेता असरानी समेत कई कलाकार नजर आए।

यह भी पढ़ें:

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply