CrimeIndiaMadhya Pradesh

बड़े पापा बहुत गंदे हैं, उन्होंने मुझे… चॉकलेट का लालच देकर शख्स ने बच्ची की कमरे में बुलाया…

बड़े पापा बहुत गंदे हैं, उन्होंने मुझे… चॉकलेट का लालच देकर शख्स ने बच्ची की कमरे में बुलाया…

MP Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आठ साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. पूरा मामला माधौगंज थाना क्षेत्र का है, जहां एक शख्स ने मासूम को चॉकलेट का लालच देकर अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ घिनौनी हरकत की. जानकारी के मुताबिक आरोपी शख्स बच्ची का रिश्तेदार है. बताया जा रहा है कि बच्ची पड़ोस में रहने वाले बड़े पापा के घर दूध की थैली देने गई थी. जब वह लौट रही थी, तभी आरोपी ने उसे चॉकलेट का लालच देकर रोक लिया और गंदी हरकत की. 

इसी दौरान जब बच्ची की दादी उसे ढूंढते हुए वहां पहुंची तो आरोपी ने मासूम को जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया. डर के मारे बच्ची ने उस रात किसी को कुछ नहीं बताया. वारदात का खुलासा तब हुआ, जब दो दिन पहले मां अपनी बेटी को नहला रही थी.

बच्ची ने रोते हुए मां को क्या बताया?

मां ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर गहरे घाव देखे, जिससे उन्हें अनहोनी का अंदेशा हुआ. पूछने पर बच्ची रो पड़ी और कहा कि ‘मम्मी, बड़े पापा बहुत गंदे हैं. उन्होंने मुझे गलत तरीके से छुआ और गंदी हरकत की. मना करने पर जान से मारने की धमकी दी.’

शुरुआत में बदनामी के डर से मां चुप रही, लेकिन शुक्रवार को जब उन्होंने यह बात बच्ची के पिता को बताई तो परिवार के होश उड़ गए. पिता जब इस हरकत का विरोध करने आरोपी के पास पहुंचे तो आरोपी उलटा उन्हें ही धमकाने लगा. कहने लगा कि वह ऐसा ही करेगा. इसके बाद शनिवार को माता-पिता बच्ची को लेकर सीधे माधौगंज थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पेशे से मजदूर है, उससे पूछताछ की जा रही है. उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है. पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply