India

​Bijnor Teacher Murder Case: बिजनौर में टीचर नौशाद अहमद हत्याकांड के आरोपी का सरेंडर, पुरानी रंजिश की वजह से की थी फायरिंग

Bijnor Teacher Murder Case: के में टीचर नौशाद अहमद हत्याकांड के नामजद आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 16 सितंबर, बुधवार को नजीबाबाद थाने पहुंचकर खुद सरेंडर किया।

​Bijnor Teacher Murder Case: बिजनौर में टीचर नौशाद अहमद हत्याकांड के आरोपी का सरेंडर, पुरानी रंजिश की वजह से की थी फायरिंग

पुरानी रंजिश में हत्या

आरोपी अपने साथ हत्या में इस्तेमाल किए गए 2 अवैध तमंचे और कारतूस भी लेकर पहुंचा। ने आरोपी की निशानदेही और घटनास्थल से खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने वारदात के पीछे पुरानी रंजिश को वजह बताया है।

15 सितंबर को दर्ज हुआ था केस

पुलिस के अनुसार 15 सितंबर को नौशाद अहमद की पत्नी खुर्शीदा की शिकायत पर पूरनपुर गढ़ी के निवासी गौरव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। गौरव ने खुद थाने में सरेंडर कर दिया।

तालिब और टीचर नौशाद के बीच संपर्क

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। यूपी पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि करीब 4 महीने पहले उसने एक युवती को तालिब नाम के युवक के साथ बाइक पर देखा था। उसने इसकी जानकारी युवती के भाई को दी थी। आरोपी को शक था कि तालिब और टीचर नौशाद के बीच संपर्क था और नौशाद ही तालिब को युवती से बातचीत के लिए उकसाता था।

ये खबर भी पढ़ें: 

नौशाद और गौरव के बीच हुई थी मारपीट

पुलिस के मुताबिक करीब 4 दिन पहले नौशाद ने आरोपी को इस मामले से दूर रहने के लिए कहा था। इसी दौरान दोनों के बीच मारपीट हुई और धमकी दी गई। इसके बाद गौरव के मन में नौशाद के खिलाफ रंजिश पैदा हो गई। आरोपी के अनुसार 15 सितंबर को वह तमंचा और कारतूस लेकर नौशाद के स्कूल के बाहर पुलिया के पास पहुंचा। जैसे ही नौशाद स्कूल से बाहर निकले, आरोपी ने उन पर फायरिंग कर दी। गोलीबारी के बाद नौशाद जान बचाने के लिए स्कूल के अंदर भागे और आरोपी मौके से फरार हो गया। सरेंडर करने के बाद पुलिस ने आरोपी गौरव से पूछताछ की। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply