India

BJP State Incharge List 2026: बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पुनिया पंजाब के बने प्रभारी

BJP State Incharge List 2026: बीजेपी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति की है. विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, जबकि सतीश पुनिया को पंजाब और तरुण चुग को गुजरात की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

17 अगस्त को नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान होने के बाद आज मंगलवार 18 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए राज्य प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। 

घोषित नई राष्ट्रीय टीम में कई नए चेहरों को जगह देते हुए चुनावी राज्यों की जिम्मेदारी अनुभवी नेताओं को सौंपी गई है। इसमें पार्टी ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है तो वहीं उनके साथ जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। आपको बता दें तावड़े बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद हैं। गौरतलब है उत्तर प्रदेश बीजेपी के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्यों में से एक है, ऐसे में संगठन की कमान तावड़े को सौंपना बेहद अहम माना जा रहा है। 

सतीश पुनिया पंजाब प्रभारी 

सतीश पुनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। गौरतलब है पुनिया भी बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद हैं। पंजाब में पार्टी के सामने संगठन को मजबूत करने और चुनावी आधार बढ़ाने की चुनौती है। 

तरुण चुग गुजरात प्रभारी

तरुण चुग को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया गया है। चुग राज्यसभा सांसद हैं और पार्टी संगठन में पहले भी अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। गुजरात बीजेपी का मजबूत गढ़ रहा है, ऐसे में आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन की जिम्मेदारी उनके हाथों में देना महत्वपूर्ण है। 

नितिन नवीन ने बनाई बीजेपी की नई टीम

यह फेरबदल बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के कार्यकाल में पार्टी की पहली बड़ी राष्ट्रीय टीम की कवायद मानी जा रही है. पार्टी ने नई टीम में युवा और अनुभवी नेताओं के बीच संतुलन बनाने का दावा किया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply