TrendingUttar Pradesh

सुलतानपुर के लाल ने बढ़ाया जिले का मान, सेना में शानदार सेवा पर राजेश पांडेय बने कैप्टन; गांव में खुशी की लहर

बल्दीराय/सुलतानपुर, अमृत विचारः सुलतानपुर के बल्दीराय क्षेत्र के पूरे पंडित आचार्य गांव निवासी राजेश कुमार पांडेय को भारतीय सेना में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए कैप्टन पद से सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वर्तमान में वह 165 फील्ड रेजीमेंट, अहमदाबाद में तैनात हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सैन्य सेवा में उनके योगदान, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें कैप्टन पद से विभूषित किया गया।

इसकी जानकारी मिलने के बाद उनके परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। राजेश कुमार पांडेय ने मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर सेना में अपनी अलग पहचान बनाई है। कैप्टन पद की उपलब्धि को उन्होंने परिवार के साथ ही पूरे बल्दीराय क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।

गांव के युवाओं के लिए बने प्रेरणा

ग्रामीणों ने कहा कि सैन्य सेवा में रहते हुए राजेश की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।परिजनों और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता से गांव के युवाओं को देशसेवा और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलेगी। राजेश की उपलब्धि की खबर के बाद गांव में बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply