Satya Report: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा में बर्थडे पार्टी में केक लगाने को लेकर झगड़ा हो गया. ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि मौके पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई.घटना में तीन लोगों की सिर में गोली लगने से हुई मौके पर मौत हो गई. ये बर्थडे पार्टी जिम में सेलीब्रेट की जा रही थी. मेरठ रेंज के DIG कलानिधि नैथानी ने बताया कि लोगों की शिकायतों और उनके द्वारा बताई गई घटनाओं के आधार पर, कुछ युवकों के बीच जिम में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक अपना जन्मदिन मना रहा था.

उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस आसपास के इलाके में भी जांचपड़ताल कर रही है. उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं. CCTV फुटेज की निगरानी के लिए भी टीमें बनाई गई हैं.फील्ड यूनिट मौके पर मौजूद है. उन्होंने कुछ सबूत जुटाए हैं, जिनका अलग से विश्लेषण किया जाएगा. फिलहाल, यह जानकारी मिली है कि उनके बीच किसी बात को लेकर असहमति थी, जिसके चलते यह झगड़ा हुआ.
#WATCH | Bulandshahr, UP | Meerut Range DIG Kalanidhi Naithani says, “Based on the complaints and the events described by people, some young men had a fight at the gym over something. One of the accused was reportedly celebrating his birthday… The local police are also pic.twitter.com/TegJZsB1eL
— ANI April 25, 2026
‘आपस में हुई बहस’
मृतकों में से एक, संजय सैनी के भाई ने बताया कि सुभाष हलवाई के बेटे जीतू सैनी का जन्मदिन था. उसने लोगों को यहां बुलाया था. इन लोगों की आपस में बहस हो गई और वे हमारे अमरदीप को वहीं छोड़कर चले गए. मुझे एक फ़ोन आया जिसमें बताया गया, ‘तुम्हारा भाई गालीगलौज कर रहा है’. मैंने उनसे कहा कि मैं सुबह उनसे बात करूंगा, क्योंकि मुझे एक शादी में जाना है. उनके पास सात या आठ लाइसेंसी हथियार थे, जिन्हें उन्होंने तुरंत उठाया और घटनास्थल पर पहुंच गए.
उन्होंने बताया इसी बीच, उन्होंने मेरे भाई और भतीजे, मनीष सैनी और आकाश सैनी को भी घटनास्थल पर बुला लिया. वहां पहुंचते ही इन लोगों ने तुरंत गोलीबारी शुरू कर दी और किसी को कोई मौका नहीं दिया. तीन लोगों की मौत हो गई. अमरदीप सैनी, मनीष सैनी और आकाश सैनी की जान चली गई.



