CJP Leaders Arrest Plan Allegation: कॉकरोज जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने सरकार पर पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार करने की कथित तैयारी का आरोप लगाया है।

सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने लिखा कि मुझे, अभिजीत , आशुतोष , रत्ना और सहित ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े अन्य नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है।
🚨URGENT NEWS🚨
The government is planning on arresting me, Abhijeet, Ashutosh, Ratna and other Cockroach Janta Party leaders.
If the government thinks that such dictatorial actions will work, then they are mistakened! The young generation has awakened. We appeal to everyone to…
— Saurav Das October 4, 2026
विरोध की आवाज दबाने सरकार उठाएगी सख्त कदम
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विरोध की आवाज दबाने के लिए सख्त कदम उठाना चाहती है। उन्होंने कहा कि यदि सत्ता पक्ष को लगता है कि गिरफ्तारी या दबाव की रणनीति से आंदोलन कमजोर हो जाएगा, तो यह गलत आकलन होगा।
सीजेपी प्रवक्ता सौरव की संघर्ष जारी रखने की अपील
उन्होंने युवाओं से अपने अधिकारों और भविष्य के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने की अपील की। साथ ही कहा कि नेतृत्व पर कार्रवाई होने की स्थिति में भी विरोधप्रदर्शन रुकने नहीं चाहिए।
बयान में 10 अक्टूबर से बड़े स्तर पर जनआंदोलन शुरू करने की अपील भी की गई है। समर्थकों से कहा गया है कि वे संगठित रहें और आंदोलन को आगे बढ़ाएं।



