निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद रविवार को सुल्तानपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन के जरिए लोगों को संबोधित किया. दरअसल कूरेभार ब्लाक के पटना सैदखानपुर स्थित गांव संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन का आयोजन किया गया था. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने डॉ. संजय निषाद का जोरदार स्वागत किया.

विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा
वहीं लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. संजय निषाद ने कहा कि विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा. जनसभा में संजय निषाद ने कहा कि बांटने वाले नेताओं को हमें गांव में नहीं आने देना है, उन्हें गांव के बाहर से ही वापस कर देना है. आगामी विधानसभा में बहुत से लोग हमें बरगलाने का प्रयास करेंगे, लेकिन उनके बहकावे में नहीं आना है. उन्होंने कहा कि जो निषाद हित की बात करेगा हम उसी के साथ रहेंगे.
हाथी, साइकिल और पंजा निशान
संजय निषाद ने कहा कि हाथी, साइकिल और पंजा निशान वाले हमारी समस्या को हल नहीं होने देना चाहते हैं, वहीं मीडिया कर्मियों द्वारा सवाल किया गया कि आप स्वयं सत्ता में रहकर अधिकार सम्मेलन कर रहे हैं के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब तक बच्चा चिल्लाता नहीं है, तब तक उसे दूध नहीं मिलता है, बच्चे के रोने से मां का रिलेशन बढ़ जाता है, आवाज उठाने से मां और बच्चे के बीच का दर्द दुआ में बदल जाता है.
सत्ता में आने का प्रयास
वहीं संजय निषाद ने कहा कि आज कुछ हैं जो दलाल के जरिए सत्ता में आने का प्रयास कर रहे हैं, दलाल लोग कहते थे कि निषाद दलालों की जेब में हैं, हमें पायल नहीं पॉवर चाहिए. अपनी ही सरकार में धरने पर बैठने के सवाल पर संजय निषाद ने कहा कि बच्चे को दूध पाने के लिए बोलना तो पड़ेगा ही. वहीं लॉ एंड ऑर्डर के सवाल पर संजय निषाद ने कहा कि कुछ ऐसे अधिकारी हैं जो अंदर से कुछ और हैं.
आरक्षण के मुद्दे पर पहल
वहीं बीजेपी द्वारा गठबंधन के सवाल पर संजय निषाद ने कहा कि ये पहली सरकार है जो आरक्षण के मुद्दे पर पहल कर रही है. 500 वर्ष में राम मंदिर बना, 70 साल में 370 हटा, 7 सालों से तहलका मचा हुआ है, अब सताए गए लोग सत्ता के साथ हैं. वहीं कादीपुर शिक्षक पति और उनकी पत्नी हत्याकांड में अब तक खुलासा न होने के सवाल पर संजय निषाद ने कहा मामला संज्ञान में है, अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही अपराधियों को पकड़ा जाएगा. पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा. वहीं संजय निषाद ने कहा कि हमने बीजेपी से वही सीटें मांगी है जो हारी हुई हैं.



