Aaj Ka Mausam: भारत के अलगअलग भागों में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. कुछ सप्ताह पहले बंगाल की खाड़ी बने तूफान के कारण कई राज्यों में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई. अब एक बार फिर से बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने वाला है, जिससे कई राज्यों में तूफानी हवा के साथ ही मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. पहाड़ी राज्यों में भी मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है.

मौसम विभाग के अनुसार, आज देश की राजधानी दिल्ली में मौसम साफ रहने वाला है. आईएमडी ने कल यानी 6 अक्टूबर को बारिश की संभावना जताई है. कल राज्य में तूफान के साथ बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं तापमान की बात करें तो आज प्रदेश में अधिकतम 36 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
यूपीबिहार और झारखंड में बारिश
आज से लेकर 10 अक्टूबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलगअलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कल यानी 6 से 10 अक्टूबर तक बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. बिहार में आज बरसात होने का अनुमान है. बिहार में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं. झारखंड में आज से 9 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना है.
राजस्थान और एमपी में साफ रहेगा मौसम
राजस्थान में मॉनसून की विदाई हो चुकी है. आज प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने वाला है. तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने का अनुमान है. मध्य प्रदेश में आज और कल कहीं बारिश नहीं होगी. दिनभर धूप खिलेगी, जिससे दिन में गर्मी का अहसास होगा, तो वहीं रात में तापमान में गिरावट होने से हल्की ठंड महसूस होगी.
पूर्वोत्तर भारत में मौसम रहेगा सक्रिय
पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों, ओडिशा, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलगअलग स्थानों पर आज से 10 अक्टूबर तक हल्की से छिटपुट बारिश का अनुमान है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघायल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज से 10 अक्टूबर तक अलगअलग स्थानों पर बारिश हो सकती है.
दक्षिण भारत में भी बारिश
तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आज से 10 अक्टूबर तक बारिश की गतिविधियां देखमे रो मिल सकती हैं. तेलंगाना में आज और कल, जबकि केरल और माहे में 7 और 8 अक्टूबर को बारिश की संभावना है.
हिमाचलउत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तराखंड में आज से 10 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में भी इस अवधि में तेज हवा के साथ बारिश होने की पूरी संभावना जताई गई है. हिमाचल प्रदेश में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है.


