CrimeIndia

पुलिस एनकाउंटर में कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह ढेर, 1.68 लाख का था ईनामी, 40 से अधिक मामलों में था नामजद

UP STF Encounter Bhanu Pratap Singh: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने सोमवार तड़के एक बड़े एनकाउंटर को अंजाम दिया है। एटीएस ने 1.65 लाख के इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह को मुठभेड़ में मार गिराया है। भानु प्रताप सिंह कई संगीन मामलों में वांक्षित था, उस पर 40 से अधिक हत्या, रंगदारी, डकैती और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का मामले दर्ज थे। 

पुलिस एनकाउंटर में कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह ढेर, 1.68 लाख का था ईनामी, 40 से अधिक मामलों में था नामजद
पुलिस एनकाउंटर में कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह ढेर, 1.68 लाख का था ईनामी, 40 से अधिक मामलों में था नामजद

जानकारी के मुताबिक, भानु प्रताप सिंह के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस और अम्बेडकरनगर पुलिस में कई मामले दर्ज थे। अपराधी सुपारी किलिंग के लिए  पूर्वांचल के इलाके में बदनाम थी। पुलिस ने उस पर अलगअलग मामलों में कुल एक लाख 65 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। मुठभेड़ में भानु प्रताप सिंह बुरी तरह घायल हो गया था, पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अयोध्या में मुठभेड़ के बाद मौत

जानकारी के मुताबिक, कुख्यात बदमाश भानु प्रताप सिंह पर गोरखपुर, आजमगढ़ और अंबेडकरनगर पुलिस ने अलगअलग मामलों में कुल 1 लाख 65 हजार रूपये का ईनाम रखा था। जानकारी के अनुसार, पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच यूपी पुलिस की   स्पेशल टास्क फोर्स को उसके आयोध्या में छिपी होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम उसे पकड़ने पहुंची, और घेराबंदी करनी शुरू की, खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रबाई में फायरिंग की, जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गया। 

पुलिस एनकाउंटर के बाद उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। भानु प्रताप कालम्बा आपराधिक रहा है, वह पिछले कई सालों से फरार चल रहा था और कोर्ट से भी लगातार गैरहाजिर चल रहा था। पूर्वांचल के इलाके में वह सुपारी किलर के रूप में बदनाम था। पुलिस को कई संगीन मामलों में उसकी तलाश थी। पुलिस के मुताबिक वह गोरखपुर का रहने वाला था। 

पुलिस ने जारी किया बयान

के अतिरिक्त महानिदेशक लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि, भानु प्रताप सिंह कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, डकैती और अन्य गंभीर अपराधों के 40 से अधिक मामलों में वांछित था। एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट के साथ हुई मुठभेड़ में भानु प्रताप सिंह घायल हो गया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए अयोध्या मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply