Vitamin D Deficiency Bones: आजकल कम उम्र में ही लोगों को हड्डियों में दर्द, कमजोरी और शरीर में थकान जैसी समस्याएं होने लगी हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार , इसकी सबसे बड़ी वजह शरीर में जरूरी विटामिन और मिनरल्स की कमी बताई जा रही है। खासतौर पर, शरीर में विटामिन D और कैल्शियम की कमी होने से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिससे दर्द और थकान महसूस होती है।

खराब खानपान और अनियमित जीवनशैली भी इन समस्याओं को बढ़ा देती है। अगर आप भी हड्डियों में दर्द, कमजोरी और थकान जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो आपको आज बताते हैं, ये किस कमी के कारण होता है ?
किस विटामिन की कमी से होती हैं हड्डियों में दर्द ?
हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, होने का मुख्य कारण शारीर मे विटामिन डी की कमी होता है। अगर इसकी कमी शरीर में होने लगती है, तो हड्डियों में दर्द, कमजोरी और अकड़न जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
इसके अलावा बात की जाए, तो विटामिन B12,विटामिन C और कैल्शियम की कमी भी हड्डियों और मांसपेशियों को अंदर से बुरी तरह खोखला कर देती है। इसलिए सही खानपान के साथ विटामिन D और कैल्शियम से भरपूर चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाए।
विटामिन D की कमी के क्या है लक्षण?
शरीर में विटामिन डी की कमी होने का कारण खराब खानपान, धूप में कम निकलना, बदलती लाइफस्टाइल बताया जा रहा है। खासतौर पर, युवाओं में भी जोड़ों का दर्द और हड्डियों की कमजोरी तेजी से बढ़ रही है।
विटामिन डी की कमी के कारण हड्डियों और जोड़ों में लगातार दर्द, जल्दी थक जाना, बारबार बीमार पड़ना, मांसपेशियों में कमजोरी, बाल झड़ना इन चीजों की समस्या होने लगती है।
ऐसे करें विटामिन डी की कमी को पूरा ?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, शरीर में की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में दूध, दही, हरी सब्जियां, अंडा, फल और सूखे मेवे को रोजाना शामिल करना ही चाहिए। इसके अलावा, रोजाना कुछ समय सुबहसुबह धूप में बैठे। डॉक्टर की सलाह आपको जरूर लेनी है।अगर आप लापरवाही करते हैं, तो आप कई सारी बीमारियां शरीर को घेर लेंगी।



