India

​Delhi Gandhi Nagar Building: दिल्ली के गांधी नगर में 4 मंजिला बिल्डिंग एक तरफ झुकी, पुलिस ने आनन-फानन में खाली कराई

Delhi Gandhi Nagar Building: पिछले हफ्ते दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरने के बाद अब गांधी नगर में 4 मंजिला बिल्डिंग एक तरफ झुक गई है। इससे पहले कि किसी तरह की कोई अनहोनी हो, लोगों को बाहर निकाल दिया गया। मौके पर दिल्ली पुलिस पहुंची, अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों को देखते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। लोगों को इमारत के पास जाने से रोक दिया गया है। 

​Delhi Gandhi Nagar Building: दिल्ली के गांधी नगर में 4 मंजिला बिल्डिंग एक तरफ झुकी, पुलिस ने आनन-फानन में खाली कराई

बिल्डिंग के अंदर जाने की परमिशन नहीं

अधिकारियों ने बताया कि इमारत के पास अंदर जाने की इजाजत नहीं है। आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कड़ी नजर रख रही है।

दिल्ली में अब तक 157 बिल्डिंग ध्वस्त

सत्य निकेतन में हुए बिल्डिंग हादसे के बाद नगर निगम खतरनाक इमारतों, अवैध निर्माण और भवन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उत्तर जोन के नेहरू विहार और गांधी विहार में खतरनाक इमारतों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बिल्डिंग हादसे के बाद से पूरी दिल्ली में 157 इमारतें ध्वस्त की जा चुकी हैं।

ये खबर भी पढ़ें: 

200 पीजी में मरम्मत की जरूरत

दिल्ली नगर निगम ने अब तक 2251 पीजी का सर्वे कर लिया है। इनमें लगभग 47 हजार लोग रह रहे हैं। निगम के अधिकारियों के अनुसार करीब 200 पीजी में मरम्मत की जरूरत है। बिल्डिंग के मालिकों को नोटिस देकर जल्द से जल्द मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: 

सत्य निकेतन में पीजी तोड़ने का काम जारी

सत्य निकेतन में घटनास्थल से सटे पीजी को तोड़ने का काम चल रहा है। नगर निगम का कहना है कि ऊपरी मंजिलों को बड़ी सावधानी से तोड़ा जा रहा है, ताकि आसपास की इमारतों को नुकसान न पहुंचे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply