India

​बाल झड़ रहे हैं, रूखे और डैमेज भी हैं…ये गलतियां तो नहीं हैं वजह

ज्यादातर लोग शैंपू करने के तुरंत बाद गीले बालों को ही सुलझाने लगते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि ये जल्दी सुलझ जाएंगे. ये गलती नहीं करनी चाहिए. इससे आपके बाल ज्यादा टूटते हैं. बालों के सूख जाने के बाद ही कंघी करें और ज्यादा उलझे बालों के लिए चौड़े दांतों वाला कंघा यूज करना चाहिए.

​बाल झड़ रहे हैं, रूखे और डैमेज भी हैं…ये गलतियां तो नहीं हैं वजह

भारतीय घरों में चंपी एक सबसे कॉमन हेयर केयर का हिस्सा है. तेल आपके बालों को नमी देता है तो वहीं चंपी से ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है, लेकिन इसे हमेशा बहुत ही हल्के हाथों से करना चाहिए. बहुत सारे लोग तेज मालिश करते हैं, जिससे आपके बालों की जड़ों पर खिंचाव पड़ता है और ये कमजोर हो सकते हैं.

बालों को धोते वक्त सिर के साथ ही ज्यादातर लोग सिरों पर भी शैंपू लगते हैं और खूब रगड़ते हैं. इससे आपके बाल बहुत रूखे और डैमेज हो सकते हैं. शैंपू सिर्फ आपकी स्कैल्प को क्लीन करने के लिए बना होता है, इसलिए सिर की त्वचा पर शैंपू लगाएं और इसे साफ करें. इससे बने झागों से ही सिरे अपने आप साफ हो जाते हैं. आपको रगड़ने की जरूरत नहीं होती है.

हाई पोनीटेल बनाती हैं या फिर हर वक्त जूड़ा बनाए रखती हैं तो इससे भी आपके बालों की जड़े कमजोर होती हैं और हेयर लाइन पीछे जा सकती है. हमेशा एक जैसा हेयर स्टाइल बनाने से बचना चाहिए. बालों को बहुत कसकर बांधकर न रखें.

रात को सोते वक्त कैसी तकिया यूज करती हैं. इस बात पर भी बालों की हेल्थ निर्भर करती है. कॉटन या रोएंदार कवर वाला तकिया लगाने से बालों में रगड़ लगती है. ये रूखे और डैमेज हो सकते हैं. हमेशा सिल्क कवर का यूज करें और बालों में भी सिल्क फैब्रिक का रबर बैंड ही लगाना चाहिए.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply