India

Delhi-NCR Rain Alert: बारिश का तांडव! कहीं पेड़ ने कार को किया चकनाचूर, कहीं सड़क धंसते ही गड्ढे में समा गई गाड़ी…

Delhi-NCR Rain Alert: बारिश का तांडव! कहीं पेड़ ने कार को किया चकनाचूर, कहीं सड़क धंसते ही गड्ढे में समा गई गाड़ी…

दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश हो रही है। ये बारिश देर रात से जारी है। दिल्ली और आसपास के नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद समेत अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश हो रही है। बारिश के कारण लोगों खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों गलियों में पानी भी भर गया है, जिसके वजह से लोग अपने घर से निकल नहीं पा रहे हैं। दफ्तर जाने वाले लोग भी मुश्किल में फंसे हुए हैं।

IMD के अनुसार, दिल्ली में बीती देर रात 2:30 बजे से सुबह 5:30 बजे तक महज 3 घंटे में 34.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश हो सकती है। साथ ही, बादल भी गरजेंगे। इसके अलावा, तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

निचले इलाकों में जलभराव की आशंका के मद्देनजर दिल्ली-NCR का प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। बारिश का प्रभाव दिल्ली के कई इलाकों में दिखाई दिया है। भारी बारिश के बाद मुनिरका, पीतमपुरा, शालीमार बाग सहित कई क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई।

वहीं, Ghaziabad में साहिबाबाद के श्याम पार्क एक्सटेंशन और नोएडा के कई सेक्टरों में भी जलभराव से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसकी वजह से ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, बारिश के चलते गाजियाबाद के डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने आज 9 जुलाई को क्लास 1 से 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर प्रशासन ने लोगों से केवल बहुत जरूरी काम होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलने का अनुरोध किया है। जलभराव वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस भी हालात पर नजर रखे हुए है। IMD का मानना है कि मानसून फिलहाल एक्टिव है। दिनभर रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply