IndiaTrending

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी पर भड़के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कहा- ऐसा करने वालों को भगवान.?

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी पर भड़के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कहा- ऐसा करने वालों को भगवान.?

राम मंदिर चोरी मामले पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने बयान में कहा है कि सीता को चुराने वाले रावण का वंश नाश हुआ था. राम मंदिर में चोरी करने वालों को भगवान महादंड देगा.

बागेश्वर धाम का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें वह हजारों की संख्या में लोगों को प्रवचन दे रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने राम मंदिर चोरी को लेकर बयान दिया. इस दौरान शास्त्री काफी भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि रावण तो ये भी हैं, लेकिन भेष बदलकर आए. रावण ने तो सीता माता की चोरी की थी, लेकिन इन्होंने तो लाखों भक्तों की आस्था ही चोरी कर ली.  एक मिनट के इस वीडियो में शास्त्री कहते हैं कि राम मंदिर की चोरी से करोड़ों लोगों का विश्वास चोरी हुआ है.  उन्होंने कहा कि हमें खबर मिली कि एफआईआर दर्ज हुई है. अभी और जांच हो. और भी पकड़े जाएंगे. पक्का और भी पकड़े जाएंगे.

शास्त्री ने कहा कि हम तो सच कह रहे हैं. जिसको बुरा लगे, वो उसका जाने. सच कहना हमारा काम है. इतना कह सकते हैं, रावण ने सीता जी की चोरी की थी, उसका नाश सहापरिवार हुआ, करोड़ों लोगों के दान दिए हुए राम मंदिर में चोरी करेगा, वो सरकारी दंड तो पाएगा, लेकिन भगवान का महादंड भी पाएगा. उसे कोई छोड़ नहीं सकता.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply