India

​ताजा एलोवेरा जेल लगाने में आप भी तो नहीं करते ये 1 गलती, त्वचा-बालों को हो सकता है नुकसान

एलोवेरा जेल एक ऐसा इनग्रेडिएंट है जिसका इस्तेमाल लोग स्किन केयर से लेकर हेयर केयर तक में करते हैं. सबसे अच्छी चीज है कि ये घरों में आसानी से उपलब्ध रहता है. हालांकि ताजे एलोवेरा जेल को इस्तेमाल करने में सावधानी बरतना जरूरी होता है, नहीं तो इससे फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है. एलोवेरा को उसके हाइड्रेटिंग गुणों के लिए जाना जाता है तो वहीं इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट्स और प्लांट बेस्ड कंपाउंड भी होते हैं. इसे इस्तेमाल करने में की जाने वाली एक कॉमन गलती है जो शायद आप भी करते होंगे.

​ताजा एलोवेरा जेल लगाने में आप भी तो नहीं करते ये 1 गलती, त्वचा-बालों को हो सकता है नुकसान

ताजे एलोवेरा को इस्तेमाल करने में की जाने वाली ये गलती आपकी त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचा सकती है, क्योंकि इसमें एक ऐसा रसायन होता है जो एलर्जी कर सकता है. इस आर्टिकल में जानेंगे कि आप क्या गलती करते हैं कि ये पदार्थ आपकी त्वचा और बालों के संपर्क में आता है.

एलोवेरा जेल यूज करने में गलती

ज्यादातर लोग पौधे से एलोवेरा की पत्तियां तोड़ते हैं. इसे धोते हैं और सीधे जेल निकालकर बालों या फिर त्वचा पर अप्लाई कर लेते हैं. यह गलती नहीं करनी चाहिए. दरअसल एलोवेरा में एलोइन या एलो लेटेक्स नाम का एक पदार्थ निकलता है, जो जेल के रूप में ही हल्के पीले रंग का होता है. वैसे तो इस पदार्थ को पेट साफ करने वाले गुणों से भरपूर माना जाता है, लेकिन इसे सीधे खाना या लगाना नुकसानदायक हो सकता है.

क्या हो सकती हैं समस्याएं?

इस पदार्थ के त्वचा या स्कैल्प के संपर्क में आने पर कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है, जिससे इरिटेशन महसूस होने लगती है. इसके अलावा ये शरीर में जानें पर दस्त, उल्टी, जी मिचलाना, पेट में ऐंठन की वजह बन सकता है.

एलोवेरा यूज करने का सही तरीका

पौधे से एलोवेरा की पत्तियां तोड़कर अच्छी तरह से धो लें और फिर इसमें कट लगाकर किसी बर्तन में इस तरह से रखें कि इसका पीला पदार्थ धीरेधीरे रिसकर बाहर निकल जाए. कुछ देर में आप देखेंगे कि लेटेक्स बर्तन में इकट्ठा हो गया है. इसे फेंक दें और पत्तियों को दोबारा से धोकर इसका साफ दिखने वाला ट्रांसपेरेंट जेल इस्तेमाल में लाएं.

एलोवेरा के हैं ढेरों फायदे

में छपी जानकारी के मुताबिक, एलोवेरा का इतिहास बेहद पुराना रहा है. इसका इस्तेमाल भारत, मैक्सिको, जापान और चीन से लेकर मिस्र की रानियां नेफर्टिटी और क्लियोपेट्रा तक अपनी नियमित सौंदर्य दिनचर्या के हिस्से के रूप में किया करती थीं. इसमें तकरीबन एक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं. ये विटामिन, एंजाइम, और मिनरल्स समेत अमीनो एसिड्स से भी भरपूर होता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply