Mahabubabad News: तेलंगाना के महबूबाबाद जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां मोबाइल फोन की जिद पूरी न होने पर एक 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा कि युवक का पुराना फोन टूट गया था और वह अपने मातापिता से नया फोन दिलाने की जिद कर रहा था, जिसे मातापिता पूरा नहीं कर पा रहे थे. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना महबूबाबाद जिले के थोरूर मंडल के चिंथलपल्ली गांव की है. मृतक की पहचान साई कुमार के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि साई कुमार शराब पीने का आदी था. कुछ दिन पहले उसका मोबाइल फोन गिरकर टूट गया था, जिसके बाद वह लगातार नया फोन दिलाने की मांग कर रहा था.
नशे का आदी था बेटा
परिजनों के अनुसार, घटना वाली रात साई कुमार ने शराब के नशे में अपने मातापिता से नया मोबाइल खरीदने को लेकर विवाद किया. उसके मातापिता दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालनपोषण करते हैं. आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने फिलहाल नया फोन खरीदने में असमर्थता जताई और उसे समझाने की कोशिश की.
फांसी के फंदे पर लटका मिला शव
मातापिता के इनकार से साई कुमार काफी परेशान हो गया. बताया जा रहा है कि देर रात जब घर के सभी लोग सो गए, तब उसने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह परिजनों ने उसका शव फंदे से लटका देखा तो घर में चीखपुकार मच गई.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. स्थानीय लोग इसे मोबाइल फोन की बढ़ती लत और युवाओं में बढ़ते मानसिक दबाव से जोड़कर देख रहे हैं.



