India

वोटिंग से वोट शेयर तक… इलेक्शन कमीशन ने रिकॉर्ड 72 घंटे में जारी किए चुनावों के डिटेल आंकड़े

भारत निर्वाचन आयोग ने 6 मई, 2026 को संपन्न हुए विधानसभाओं के आम चुनावों और उप चुनाव, 2026 के लिए इंडेक्स कार्ड्स और सांख्यिकीय रिपोर्ट प्रकाशित कर दी हैं. उन सभी 830 विधानसभा निर्वाचनक्षेत्रों के लिए इंडेक्स कार्ड और सांख्यिकीय रिपोर्ट प्रकाशित की गई हैं, जहां मतदान हुए थे. पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर 21 मई, 2026 को पुनर्मतदान निर्धारित किया गया है.

वोटिंग से वोट शेयर तक… इलेक्शन कमीशन ने रिकॉर्ड 72 घंटे में जारी किए चुनावों के डिटेल आंकड़े
वोटिंग से वोट शेयर तक… इलेक्शन कमीशन ने रिकॉर्ड 72 घंटे में जारी किए चुनावों के डिटेल आंकड़े

की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि विधानसभाओं के आम चुनावों और उपचुनावों के लिए इंडेक्स कार्ड चुनाव परिणामों की घोषणा के 72 घंटों के रिकॉर्ड समय के भीतर उपलब्ध कराए गए हैं. यह स्मरणीय है कि इंडेक्स कार्ड्स और सांख्यिकीय रिपोर्टों को डिजिटल तरीके से अपडेट करना और तेजी से प्रकाशन करना आयोग द्वारा पिछले एक वर्ष में की गई 30 से अधिक पहलों में से एक है.

ECINET की शुरुआत से पहले, इस प्रक्रिया में कई हफ्तों से लेकर कई महीनों तक का समय लगता था क्योंकि तब डेटा क्षेत्र पदधारियों द्वारा मैन्युअल तरीके से भरे जाते थे.

72 घंटे में चुनाव इंडेक्स कार्ड और सांख्यिकीय रिपोर्ट

बयान में कहा गया है कि इंडेक्स कार्ड में कई आयामों का डेटा होता है जैसे कि उम्मीदवार, निर्वाचक, डाले गए वोट, गणना किए गए वोट, दलवार तथा उम्मीदवारवार डाले गए वोट आदि.

इन इंडेक्स कार्डों को दोनों प्लेटफार्मों यानी ECINET ऐप और https://www.eci.gov.in/statisticalreports से एक्सेस किया जा सकता है

भारत निर्वाचन आयोग ने आम चुनावों के लिए 14 सांख्यिकीय रिपोर्टों का एक सेट एक साथ प्रकाशित किया है. यह पहली बार है कि मतदान के परिणाम घोषित होने के 72 घंटों के भीतर सांख्यिकीय रिपोर्ट प्रकाशित कर दी गई हैं.

इंडेक्स कार्ड, सांख्यिकीय रिपोर्ट अब उपलब्ध

सांख्यिकीय रिपोर्टों में राज्य स्तर पर और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार अन्य विवरणों के साथसाथ मतदाताओं का विवरण, मतदान केंद्रों की संख्या, राज्य / विधानसभा निर्वाचनक्षेत्रवार वोटर टर्नआउट, लिंग वार मतदान में भागीदारी, दलवार वोट शेयर, निर्वाचन क्षेत्र डेटा संक्षिप्त रिपोर्ट, निर्वाचन क्षेत्रवार विस्तृत परिणाम जैसे कई चर शामिल होते हैं.

बयान में कहा गया है कि सांख्यिकीय रिपोर्टों का प्रकाशन शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और जनता सहित सभी हितधारकों के लिए चुनाव संबंधित डेटा की पारदर्शिता और उपलब्धता को बढ़ावा देने के लिए आयोग की स्वप्रेरणा से की गई पहल है और ये रिपोर्ट इंडेक्स कार्डों में भरे गए द्वितीयक डेटा से तैयार की जाती हैं.

संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा अनुरक्षित ये प्राथमिक डेटा सांविधिक प्रपत्रों में होते हैं और सांविधिक प्रपत्रों में रखे गए ये डेटा अंतिम होते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply