BusinessIndia

गिरते बाजार में भी 10 रुपये से कम के इस शेयर ने दिखाया दम, ये खबर आते ही रॉकेट बना स्टॉक!

बाजार में जब चारों तरफ बिकवाली का दबाव हो और लाल निशान हावी हो, तब किसी पेनी स्टॉक का रॉकेट बन जाना आम निवेशकों का ध्यान खींच ही लेता है. बुधवार, 8 जुलाई को पीसी ज्वेलर के शेयरों ने कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया. शेयर बाजार में भारी उतारचढ़ाव के बावजूद, ₹10 से भी कम कीमत वाले इस शेयर ने शुरुआती कारोबार में करीब 6% की जबरदस्त छलांग लगाई. इस तेजी के पीछे एक बड़ी और सकारात्मक खबर है. दरअसल, कंपनी ने अपने दो कंसोर्टियम बैंकों का सारा बकाया कर्ज चुका दिया है. कर्जमुक्ति की दिशा में उठाया गया यह कदम निवेशकों का भरोसा लौटा रहा है, जिससे शेयर की कीमतों में यह शानदार उछाल देखने को मिला है.

गिरते बाजार में भी 10 रुपये से कम के इस शेयर ने दिखाया दम, ये खबर आते ही रॉकेट बना स्टॉक!

कर्जमुक्ति का बड़ा लक्ष्य

पीसी ज्वेलर ने शेयर बाजारों को दी गई आधिकारिक जानकारी में बताया है कि 30 सितंबर 2024 के सेटलमेंट एग्रीमेंट के तहत, 14 कंसोर्टियम बैंकों में से दो बैंकों का पूरा बकाया सफलतापूर्वक चुका दिया गया है. कंपनी के टर्नअराउंड यानी बाजार में शानदार वापसी की कहानी में यह एक बहुत बड़ा मील का पत्थर है. प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका लक्ष्य इसी चालू तिमाही में पूरी तरह से कर्जमुक्त होना है.

पहली तिमाही में दिखा शानदार ग्रोथ

अगर कंपनी के हालिया वित्तीय प्रदर्शन पर नजर डालें, तो वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के नतीजे काफी उत्साहजनक रहे हैं. इस दौरान पीसी ज्वेलर के कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में सालाना आधार पर 21% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. एक तरफ जहां कंपनी की कमाई बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ कर्ज का बोझ तेजी से कम हो रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने अपने कुल बकाया बैंक कर्ज को 90% से ज्यादा कम कर दिया है. सिर्फ जून तिमाही की बात करें तो, जॉइंट सेटलमेंट एग्रीमेंट के तहत बैंकों को चुकाए जाने वाले बकाया कर्ज में 24% की अतिरिक्त कमी की गई है.

शेयर का ताजा हाल

बुधवार के कारोबारी सत्र की बात करें तो, बीएसई पर पीसी ज्वेलर का शेयर गैपअप के साथ खुला और करीब 3.5% की मजबूती पर ट्रेड करता दिखा. दिन के कारोबार के दौरान इसने ₹9.47 का निचला स्तर छुआ, लेकिन खरीदारी के जोर के चलते यह ₹10.01 के उच्चतम स्तर तक भी पहुंच गया. बाजार के जानकारों के मुताबिक, पिछले कुछ सत्रों से इस शेयर में भारी उठापटक देखने को मिल रही है और यह ₹9 से ₹11 के सीमित दायरे में झूल रहा है.

क्या शेयर छुएगा ₹15 का आंकड़ा?

एंजेल वन के इक्विटी टेक्निकल और डेरिवेटिव एनालिस्ट, राजेश भोसले ने इस शेयर की तकनीकी स्थिति पर विस्तार से जानकारी दी है. उनका कहना है कि शेयर को ₹9 के स्तर पर शॉर्टटर्म मूविंग एवरेज का मजबूत सपोर्ट मिल रहा है. वहीं, ₹11 के करीब 200दिनों का सिंपल मूविंग एवरेज एक बड़ी रुकावट का काम कर रहा है. हाल के दिनों में ट्रेडिंग वॉल्यूम में इजाफा जरूर हुआ है, लेकिन असली तेजी ₹11 के पार निकलने के बाद ही आएगी. अगर पीसी ज्वेलर का शेयर ₹11 के स्तर को पार करके टिकने में कामयाब रहता है, तो आने वाले समय में यह ₹15 तक का सफर तय कर सकता है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply