BusinessIndia

​IDBI Bank को खरीदने जा रही फेयरफैक्स, 52,877 करोड़ में बिकेगी 60.72% हिस्सेदारी

केंद्रीय कैबिनेट ने IDBI Bank की स्ट्रैटजिक रिस्ट्रक्चरिंग को मंजूरी दे दी है. इस फैसले के बाद, सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम मिलकर बैंक में अपनी 60.72% हिस्सेदारी कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स को ₹52,877 करोड़ में बेचेंगे. एयर इंडिया के बाद यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा रणनीतिक विनिवेश सौदा है.

​IDBI Bank को खरीदने जा रही फेयरफैक्स, 52,877 करोड़ में बिकेगी 60.72% हिस्सेदारी

इस फैसले से बैंक के बड़े बदलाव का रास्ता साफ हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने कनाडाई कंपनी को इस सौदे के लिए रणनीतिक खरीदार के रूप में मंजूरी दी है. इस सौदे के तहत केंद्र सरकार IDBI Bank में अपनी 30.48% हिस्सेदारी बेचेगी, जबकि भारतीय जीवन बीमा निगम अपनी 30.24% हिस्सेदारी बेचेगा.

सौदा पूरा होने के बाद सरकार के पास बैंक की 15% हिस्सेदारी और LIC के पास 19% हिस्सेदारी बची रहेगी. इस तरह दोनों की कुल हिस्सेदारी 34% रह जाएगी. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह सौदा पूरा होने के बाद भारत के वित्तीय क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश होगा.

अपडेट जारी है..

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply