CrimeHimachal PradeshIndiaTrending

​​​​पहले धोखे से रचाई शादी, फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें..?

Himachal: पहले धोखे से रचाई शादी, फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के तीसा थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के निवासी एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी से शादी रचाने, शारीरिक शोषण करने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार पीड़िता का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने पहले उसके साथ धोखे से शादी की और फिर उसका शारीरिक शोषण किया। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दीं। इस मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब साइबर तकनीक की मदद से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने पीड़िता की तस्वीरें किन-किन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर की हैं। इसके अलावा, पुलिस इस बात की भी गहनता से जांच कर रही है कि इस पूरी साजिश में आरोपी के साथ अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

सलूणी के एसडीपीओ रंजन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर लिया है और मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply