IndiaUttar Pradesh

​रन फॉर यूनिटी में दौड़ा चौथी का छात्र, हार्ट अटैक से हो गई मौत; परिवार में पसरा मातम

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अहोई व्रत की तैयारी में जुटी एक मां पर उस समय गमों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उसके इकलौते बेटे की मौत हो गई. चौथी कक्षा में पढ़ने वाले इस बच्चे को स्कूल में आयोजित रन फॉर यूनिटी में भाग लेते समय हार्ट अटैक आ गया था. आनन फानन में इस 10 वर्षीय बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामला रतनपुरी थाना क्षेत्र में रायपुर नगली गांव का है.

​रन फॉर यूनिटी में दौड़ा चौथी का छात्र, हार्ट अटैक से हो गई मौत; परिवार में पसरा मातम

जानकारी के मुताबिक बच्चा निहाल गांव के कंपोजिट विद्यालय में पढ़ाई करता था. इस स्कूल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में खेल कार्यक्रम और रन फॉर यूनिटी का का आयोजन किया गया था. इस दौड़ में चौथी का छात्र निहाल भी शामिल था. दौड़ते समय वह अचानक गिरकर बेहोश हो गया. टीचर्स ने परिजनों को सूचना दी और आनन फानन में उसे अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

इकलौता बेटा था निहाल

घटना के बाद से निहाल के परिवार में कोहराम मच गया. खासतौर पर इस बच्चे की लंबी उम्र के लिए अहोई व्रत की तैयारी कर रही मां का तो रोरोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि मृत छात्र निहाल तीन बहनों का इकलौता भाई था. मुजफ्फरनगर बीएसए संदीप कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि खेलते समय छात्र बेहोश हो गया था. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां कार्डियक अरेस्ट की वजह से उसकी मौत हो गई.

घर से निकला तो स्वस्थ था निहाल

मृत छात्र के पिता प्रमोद के मुताबिक निहाल घर से स्कूल के लिए निकला तो ठीक था. स्कूल में खेलते खेलते उसे अटैक आया और उसका देहांत हो गया है. सूचना मिलते ही उसे एंबुलेंस से खतौली अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया गया. चूंकि मुज़फ्फरनगर बहुत दूर है, ऐसे में बच्चे को वह बेगराजपुर के अस्पताल ले गए, जहां 10 मिनट बाद ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply