GenZ Fashion vs Millennial Fashion: आज के दौर में फैशन सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं रह गया है. पर्सनैलिटी को दिखाने का भी एक जरिया बन गया है. खासकर जेनजी और मिलेनियन पीढ़ी के फैशन सेंस में जमीनआसमान का फर्क देखने को मिलता है. दोनों ही जनरेशन ट्रेंड्स को फॉलो करती हैं, लेकिन उनकी पसंद, स्टाइल और फैशन को देखने का नजरिया काफी अलग है. जहां मिलेनियन फैशन में सिंपल, फिटेड और क्लासी लुक को ज्यादा पसंद करते हैं. वहीं जेनजी बोल्ड कलर्स, ओवरसाइज आउटफिट्स और एक्सपेरिमेंटल स्टाइल अपनाते हैं.

मिलेनियंस का फैशन उस दौर से जुड़ा है जब ब्रांडेड कपड़े, स्किनी जींस और मिनिमल स्टाइल ट्रेंड में थे. लेकिन वहीं जेनजी टिकटॉक, इंस्टाग्राम और वायरल ट्रेंड्स से इंसपायर्ड होकर फैशन एक्सपेरिमेंट करते नजर आते हैं. यही वजह है कि दोनों पीढ़ी के फैशन में काफी अंतर देखने को मिलता है. इस आर्टिकल में हम आपको जेनजी और मिलेनियंस के फैशन के बीच अंतर बताने जा रहे हैं.
स्ट्रक्चर्ड और क्लासी सिल्हूट्स पसंद करते हैं मिलेनियल्स
मिलेनियल्सने हमेशा ही क्लासी और सलीकेदार फैशन को पसंद किया है. इस जेनेरशन के लोग ऐसे आउटफिट्स पहनना पसंद करते हैं, जो साफसुथरे, एलिगेंट और परफेक्ट दिखें. इसमें स्किनी जींस, टेलर्ड ब्लेजर, फिटेड ड्रेसेस और न्यूट्रल कलर पैलेट शामिल है. उनका स्टाइल काफी हद तक फैशन इंडस्ट्री, सेलिब्रिटी ट्रेंड्स को फॉलो करता है. यही वजह है कि और “सही तरीके से कपड़े पहनने” वाले नियमों से प्रभावित रहा है। यही वजह है कि मिलेनियल्स का फैशन हमेशा टाइमलेस और सॉफिस्टिकेटेड माना जाता है.
कपड़े के जरिए पर्सनैलिटी दिखाते हैं जेनजी
जेनजी का फैशन मिलेनियल्स से बिल्कुल उलट है. ये जेनेरेशन अपने मूड और पर्सनैलिटी के मुताबिक आउटफिट को चुनती है. हर आउटफिट और लुक में जेनजी अपना यूनिक टच, सोच और पर्सनैलिटी शो करते हैं. ये लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते कि ये लुक परफेक्ट है या नहीं. बल्कि इसपर ज्यादा फोकस करते हैं कि उनका लुक बाकी लोगों से कितना अलग है.
फैशन रूल्स फॉलो करना या तोड़ना
मिलेनियल्स फैशन रूल्स को काफी सीरियसली फॉलो करते हैं. जैसे बैग और जूतों का मैच होना, ज्यादा प्रिंट्स को साथ में न पहनना या एक तय स्टाइल को फॉलो करना उनके फैशन का हिस्सा होता है. वहीं जेनजी इन सभी नियमों को तोड़ने में विश्वास रखते हैं. उन्हें नएनए एक्सपेरिमेंट करना पसंद है. कलर ब्लॉकिंग, मोनोक्रोमैटिक लुक, विंटेज कपड़ों को मॉडर्न स्टाइल के साथ मिक्स करना या लग्जरी और कैजुअल फैशन को साथ पहनना जेनजी की खास पहचान बन चुका है.
लेयरिंग और एक्सेसरीज में भी फर्क
रंगों और एक्सेसरीज के इस्तेमाल में भी दोनों पीढ़ियों का फर्क साफ नजर आता है. मिलेनियल्स जहां न्यूट्रल शेड्स, मिनिमल डिजाइन और सिंपल फैशन पसंद करते हैं, वहीं जेनजी बोल्ड और कलरफुल फैशन की ओर ज्यादा अट्रैक्ट होते हैं. ब्राइट हैंडबैग, कलरफुल स्नीकर्स, ट्रेंडी सनग्लासेस, ग्राफिक प्रिंट्स और हैवी लेयरिंग जेनजी फैशन का अहम हिस्सा है. सीधे तौर पर कहें तो जेनजी के फैशन कम मतलब है भीड़ से अलग दिखना.
जेनजी के लिए कम्फर्ट सबसे जरूरी
कम्फर्ट के मामले में भी जेनजी और मिलेनियल्स की सोच काफी अलग है. जेनजी ऐसे कपड़े पहनना पसंद करती है जो स्टाइलिश होने के साथ आरामदायक भी हों. ओवरसाइज टीशर्ट्स, बैगी जींस, कोऑर्ड सेट्स, स्नीकर्स और ढीले फिट वाले कपड़े उनके वॉर्डरोब में सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं. वहीं मिलेनियल्स फैशन में लग्जरी और एलिगेंस को ज्यादा महत्व देते हैं. वे बेसिक कपड़ों को भी क्लासी तरीके से स्टाइल करना पसंद करते हैं. हाईक्वालिटी फैब्रिक, टेलर्ड फिट और सिंपल लेकिन रिच लुक मिलेनियल्स फैशन की खासियत मानी जाती है.



