CrimeIndia

ट्रिपल मर्डर से दहला गोरखपुर: आधी रात को नाबालिग का हुआ झगड़ा, बड़े भाई-भाभी समेत मासूम भतीजे को मार डाला

Gorakhpur Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में सोमवार सुबह एक नाबालिग भाई ने घरेलू विवाद के चलते अपने ही सगे बड़े भाई, भाभी और उनके तीन साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी. एक ही परिवार के तीन लोगों की सामूहिक हत्या से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है और गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

ट्रिपल मर्डर से दहला गोरखपुर: आधी रात को नाबालिग का हुआ झगड़ा, बड़े भाई-भाभी समेत मासूम भतीजे को मार डाला

यह पूरी खौफनाक वारदात सोमवार सुबह लगभग 3 बजे की है. पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी सुबह 112 आपातकालीन नंबर के जरिए मिली. सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और एसपी साउथ दिनेश कुमार सिंह पूरी भारी पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए.

जब पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, तो घर के एक बंद कमरे के अंदर तीन शव लहुलुहान हालत में मिले. मृतकों की पहचान 30 वर्षीय अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और उनके 3 साल के मासूम बेटे रेयांश गुप्ता के रूप में हुई है. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

आरोपी नाबालिग हिरासत में, आलाकत्ल बरामद

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह साफ हो गया है कि इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड को अमित गुप्ता के सगे छोटे भाई ने अंजाम दिया है, जो कि नाबालिग है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है.

घरेलू कलह बनी खूनी खेल की वजह

ग्रामीणों और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, परिवार में पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर घरेलू कलह चल रही थी. सोमवार तड़के यह विवाद इस कदर बढ़ा कि गुस्से और आवेश में आकर नाबालिग ने अपने ही परिवार को खत्म करने का आत्मघाती कदम उठा लिया.

क्या बोले एसपी साउथ?

मामले की जानकारी देते हुए एसपी साउथ दिनेश कुमार सिंह पूरी ने बताया, “22 जून 2026 की सुबह लगभग 3 बजे सूचना मिली थी कि थाना बांसगांव के बलुआ गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई है. मौके पर अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना और 3 साल के बच्चे रेयांश के शव कमरे में मिले हैं. मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. आरोपी नाबालिग भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मौके से सभी साक्ष्य सुरक्षित कर लिए गए हैं.” इस तिहरे हत्याकांड के बाद से पीड़ित परिवार का रोरोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply