Satya Report: हैंगर पर कपड़े टांगने से कपड़ों की प्रेस खराब नहीं होती है और सारे कपड़े आसानी से दिख भी पाते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि हैंगर का इस्तेमाल सिर्फ कपड़ों को टांगने के लिए किया जाता है। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि आप पुराने हैंगरों को फेंकने की जगह आप इन्हें किसकिस तरह से यूज कर सकते हैं। आइए जानते हैं…

कमरे को दे सकते हैं क्लासी लुक क्या आपको अलगअलग तरह की मैगजीन कलेक्ट करने का शौक है या फिर आपको पोस्टर्स बनाना पसंद है? अगर हां, तो आप मैगजीन और पोस्टर्स के लिए लकड़ी के हैंगर से वॉल डिस्प्ले बना सकते हैं। मैगजीन/पोस्टर को हैंगर की रॉड पर सेट कर लीजिए और फिर कमरे की दीवार पर टांग दीजिए। इस तरह से आपके कमरे का लुक क्लासी और मॉडर्न हो जाएगा और हैंगर भी काम में आ जाएंगे।
सिर्फ कपड़े ही नहीं, एक्सेसरीज भी टांग सकते हैं कुछ एक्सेसरीज को टांगने के लिए भी हैंगर का इस्तेमाल किया जा सकता है। स्कार्फ हो, बेल्ट हो या फिर सन ग्लासेस हो, हैंगर पर टांग दीजिए जिससे आपको इन्हें ढूंढने में ज्यादा समय न लगे। नेकलेस और झुमके को टांगने के लिए हैंगर पर छोटेछोटे हुक्स लगाए जा सकते हैं। इसके अलावा बाथरूम या फिर किचन के तौलिए को टांगने के लिए भी हैंगर को यूज किया जा सकता है। लकड़ी के हैंगर को उल्टा करके टांग दीजिए और फिर आसानी से तौलिए को हैंगर पर लटका दीजिए।
गार्डनिंग में कर सकते हैं इस्तेमाल आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गार्डनिंग के लिए भी हैंगर्स को यूज किया जा सकता है। तार वाले हैंगर को मोड़ लीजिए। छोटे पौधों के सपोर्ट के लिए और उन्हें सीधा रखने और मजबूत बनाने के लिए हैंगर का इस्तेमाल किया जा सकता है। बेल वाले पौधों को आसानी से ऊपर चढ़ाने के लिए भी आप तार वाले हैंगर को मोड़कर यूज कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सत्य रिपोर्ट किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।



