TrendingUttar Pradesh

​हनुमान अंश टीम ने किए रामलला के दर्शन, यूपी के उप मुख्यमंत्री से की मूलाकात

​हनुमान अंश टीम ने किए रामलला के दर्शन, यूपी के उप मुख्यमंत्री से की मूलाकात

अयोध्या, अमृत विचार। नीब करोरी बाबा के जीवन पर बनी बहुचर्चित फिल्म हनुमान अंश के निर्मातानिर्देशक और कलाकारों की पूरी मंडली मंगलवार को प्रभु श्रीराम का दर्शनपूजन करने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंची। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास पूरी फिल्मी मंडली के साथ मंदिर पहुंचे और सभी को रामलला के दर्शन कराए। मंडली ने विधिवत दर्शनपूजन किया और प्रभु श्रीराम से आशीर्वाद लिया। इस दौरान फिल्म से जुड़े कलाकारों और सदस्यों में उत्साह दिखाई दिया। मंडली ने अयोध्या की आध्यात्मिक अनुभूति को विशेष बताया।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिले ‘हनुमान अंश’ निर्माता

लखनऊ में मंगलवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से ‘हनुमान अंश’ फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर ने मुलाकात की। इस दौरान अनुप्रिया की मां और शान्तनु शुक्ल भी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री ने अनुप्रिया को पटका पहनाकर हनुमान जी की प्रतिमा भेंट की। बातचीत में मौर्य ने बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म की सराहना की और कहा कि उन्होंने परिवार के साथ फिल्म देखी है। फिल्म के भावनात्मक और आध्यात्मिक प्रस्तुतिकरण ने उन्हें प्रभावित किया। उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए युवा पीढ़ी को धर्म और संस्कृति से जोड़ने वाले प्रयासों की सराहना की।

ये भी पढ़ें : 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply