Technology

1.5 TON AC में कितनी गैस आती है, क्या जानते हैं इस सवाल का जवाब?

Satya Report: हर साल बहुत से लोग इस बात को लेकर परेशान होते नजर आते हैं कि AC से गैस निकल गई, गैस निकलने के बाद टेक्निशियन को बुलाकर फिर से गैस रीफिलिंग तो लोग करवा लेते हैं लेकिन ज्यादातर लोगों को इस सवाल का सही जवाब तक नहीं पता कि आखिर 1.5 TON AC में कितनी गैस आती है? हम आज इस बात की आपको विस्तार से जानकारी देंगे जिससे कि आपको भी अपने एसी के बारे में सही जानकारी हो कि गैस लीक होने पर कितनी गैस डलवानी पड़ सकती है? इस बारे में जानकारी के लिए हमने इंदिरापुरम (गाजियाबाद) में AC का काम करने वाले एक्सपर्ट Sarwar जी से इस बारे में बात की और उनसे समझने की कोशिश की है 1.5 टन एसी में कितनी गैस आती है और क्यों 1.5 टन वाले मॉडल में एक समान गैस (क्वांटिटी) नहीं आती है?

1.5 TON AC में कितनी गैस आती है, क्या जानते हैं इस सवाल का जवाब?
1.5 TON AC में कितनी गैस आती है, क्या जानते हैं इस सवाल का जवाब?

1.5 Ton AC Gas

गैस की जरूरत इस बात पर निर्भर करती है कि आपके AC यूनिट किस तरह का रेफ्रिजरेंट इस्तेमाल करता है, R 32 या R-410A. 1.5 ton ac में 600 ग्राम से 1500 ग्राम तक गैस आ सकती है. अगर R32 गैस वाला 1.5 टन आपके घर में लगा है तो इसमें आमतौर पर 0.6 से 0.7 किलोग्राम (600-700 ग्राम) तक गैस भरी जाती है. इसके अलावा अगर आपके पास पुराना R-410A गैस वाला एसी मॉडल है तो इसमें 0.9 ग्राम (900 ग्राम) से 1.5 किलोग्राम तक गैस की जरूरत पड़ सकती है. .

1.5 टन एसी के सभी मॉडल्स में एक समान गैस (क्वांटिटी) क्यों नहीं?

डिजाइन, एसी में इस्तेमाल की गई टेक्नोलॉजी और रेफ्रिजरेंट के प्रकार में अंतर की वजह से क्वांटिटी अलग-अलग हो सकती है. एसी में गैस भरने का चार्ज अलग-अलग राज्य-शहरों में अलग-अलग हो सकता है, आमतौर पर 1.5 टन वाले एसी में गैस भरने का चार्ज 2500 रुपए से 4000 रुपए तक हो सकता है. ये कीमत इस बात पर निर्भर है कि आपके एसी में कितनी क्वांटिटी में गैस की जरूरत पड़ती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply