Satya Report: 2026 के 36वें मैच में वैभव सूर्यवंशी की शतकीय पारी के बावजूद राजस्थान की टीम को हैदराबाद ने 5 विकेट से हरा दिया। इस मैच में मिली जीत के बाद इशान किशन ने अपने और वैभव सूर्यवंशी के बीच हुए मजेदार बातचीत के बारे में बताया। इशान ने बताया कि उन्होंने वैभव से कहा था कि उन्हें उसके सारे राज ता हैं, लेकिन वह उनकी टीम के साथ थोड़ी नरमी बरते।

हालांकि इशान किशन के अनुरोध के बावजूद वैभव ने हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की थी और सिर्फ 36 गेंदों पर अपना दूसरा आईपीएल शतक लगाया था। वैभव की इस शतकीय पारी के दम पर ही राजस्थान ने हैदराबाद के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन बनाए थे। इशान ने ये भी कहा कि अगर वैभव कुछ और ओवर तक क्रीज पर टिके रहते तो ये स्कोर यानी राजस्थान का स्कोर और भी बड़ा हो सकता था।
वैभव का विकेट लेना टीम के लिए था अहम पल
हैदराबाद की जीत के बाद ने जियो हॉटस्टार पर बात करते हुए बताया कि वैभव का विकेट लेना उनकी टीम के लिए अहम पल था। उन्होंने कहा कि अगर वैभव खेलते रहते तो राजस्थान का स्कोर आसानीसे 250 या उससे ज्यादा हो सकता था। वैभव के साथ हुई बातचीत के बारे में इशान ने कहा कि मैं बस उसे बता रहा था कि वो किस जबरदस्त अंदाज में बैटिंग कर रहा है और कैसे शॉट्स लगा रहा है। कभीकभी तो यह सोचकर ही डर लगता है कि अगर वह कुछ और ओवर क्रीज पर टिका रहता, तो स्कोरकार्ड कैसा दिखता। इसलिए हमारे लिए उसका विकेट लेना बहुत जरूरी था।
मुझे तुम्हारे सारे राज पता हैं
इशान ने आगे कहा कि राजस्थान का स्कोर 228 था जो आसानी से 258 भी हो सकता था। क्रिकेट तो वापसी करने का ही खेल है। हमने उसे आउट किया और इस तरह मैच में थोड़ी वापसी की। मैंने उससे यही कहा था कि जब मैं तुम्हारे खिलाफ खेल रहा हूं तो प्लीज मेरी टीम पर थोड़ा रहम करना। मुझे तुम्हारे सारे राज और अंदर की बातें पता हैं। इशान ने आगे कहा कि इतने साल तक नंबर 3 पर बतौर बैटर खेलने के बाद आप सेट हो जाते हैं और आप बड़ा स्कोर बनाने और आखिर तक बैटिंग के बारे में सोचते हैं। इससे आपके साथ बल्लेबाज़ी कर रहे दूसरे बल्लेबाज़ों का काम आसान हो जाता है, क्योंकि उन पर दबाव नहीं पड़ता।
ने बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, हैदराबाद के खिलाफ खेली शतकीय पारी के दौरान गेल, रैना, हेड को एक साथ पीछे छोड़ा
वैभव सूर्यवंशी ने हैदराबाद के खिलाफ शतकीय पारी खेली और 3 बड़े रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 छक्के लगाने के बाद अभिषेक शर्मा की भी बराबरी की।



