IndiaTrending

किचन में कॉकरोच से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान तरीके, कभी लौट के नहीं आएंगे घर.

किचन में कॉकरोच से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान तरीके, कभी लौट के नहीं आएंगे घर.

Cockroach Bhagane Ke Gharelu Upay: बढ़ती गर्मी में कॉकरोच का घर में निकला आम हो जाता है। अक्सर यह गंदगी और नमी वाली जगहों पर सबसे ज्यादा पनपते हैं। अगर आप उनसे हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप इन टिप्स की मदद से उससे छुटकारा पा सकते हैं।

Cockroach Bhagane Ka Gharelu Upay: बढ़ती गर्मी में कॉकरोच का घर में निकला आम हो जाता है। अक्सर यह गंदगी और नमी वाली जगहों पर सबसे ज्यादा पनपते हैं। अगर घर में कहीं नमी और गंदगी वहीं जगह हो, या फिर किचन गीला रहता हो या रात में खाने के टुकड़े इधर उधर पड़े हो तो कॉकरोच तेजी से बढ़ने लगते हैं। ऊपर से गर्मी के मौसम में कॉकरोच का घर में जमा होने का खतरा ओर बढ़ जाता है। क्योंकि इस समय नमी और गर्म वातावरण के कारण यह तेजी से फैलने लगते हैं।

कॉकरोच का काम सिर्फ गंदगी फैलाना ही नहीं, बीमारियों को घर लाना भी है। ये गंदे पाइप, नालियां, और कूड़े के आसपास घूमते रहते हैं। जब ये घर आते हैं तो ये सीधे खाने और बर्तनों पर चढ़ जाते हैं। जिससे पेट दर्द, दस्त, फूड पॉइजनिंग, एलर्जी और अस्थमा जैसी बीमारी होने का डर बना रहता है। खासकर ये बच्चों और बुजुर्गों के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। ऐसे में अगर आप उनसे हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप इन टिप्स की मदद से उससे छुटकारा पा सकते हैं।

कॉकरोच भागने के लिए बोरिक एसिड का घरेलू उपाय काफी असरदार माना जाता है। यह आपको किसी भी मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले थोड़ा बोरिक एसिड लें फिर उसमें आटा और चीनी मिलाएं। अब छोटी-छोटी गोलियां बना लें। इसके बाद उन्हें इन्हें किचन के कोनों, सिंक के नीचे, गैस के पीछे और उन सभी जगहों पर रख दें जहां कॉकरोच ज्यादा आते हैं। चीनी के कारण कॉकरोच इसकी तरफ खिंचे चले आते हैं और इसे खाने के बाद धीरे-धीरे खत्म होने लगते हैं।

नीम का तेल, लौंग और पुदीना भी है बड़े काम की चीज़

इसके साथ ही नीम का तेल, लौंग और पुदीने की खुशबू भी कॉकरोच को दूर रखने में मदद करती है। कॉकरोच को तेज खुशबू बिल्कुल पसंद नहीं है। ऐसे में पोछा लगाने वाले पानी में आप नीम का तेल या फिर पुदीने के तेल की कुछ बूंदें डालें। इससे इसकी खुशबू उसे बिल्कुल पसंद नहीं आएगा और वो आपके घर से दूर भागेंगे।

बेकिंग सोडा और चीनी का मिश्रण

इसके साथ ही आप बेकिंग सोडा और चीनी का मिश्रण भी कॉकरोच भगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप इन दोनों चीजों को बराबर मात्रा में मिलाएं फिर उन जगहों पर रख दें जहां कॉकरोच दिखाई देते हैं। दरअसल, चीनी कॉकरोच को अपनी ओर खींचती है। वहीं बेकिंग सोडा उनके शरीर पर असर करता है। यह घरेलू तरीका काफी सस्ता और आसान माना जाता है।

घर में कॉकरोच सबसे ज्यादा किन जगहों पर पनपते हैं?

कॉकरोच गंदगी, नमी और खाने के टुकड़ों वाली जगहों पर सबसे ज्यादा पनपते हैं। किचन, सिंक के नीचे, गीले कोने, नालियों के आसपास और पानी जमा होने वाली जगहें इनके लिए सबसे पसंदीदा होती हैं।

क्या कॉकरोच से बीमारियां फैल सकती हैं?

हां, कॉकरोच कई तरह की बीमारियों और संक्रमण का कारण बन सकते हैं। ये गंदगी और नालियों से होकर खाने और बर्तनों तक पहुंचते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग, पेट दर्द, एलर्जी, दस्त और अस्थमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

कॉकरोच भगाने के लिए बोरिक एसिड का इस्तेमाल कैसे करें?

थोड़ा बोरिक एसिड लेकर उसमें आटा और चीनी मिलाएं और छोटी-छोटी गोलियां बना लें। इन्हें किचन के कोनों, सिंक के नीचे और गैस के पीछे रखें। चीनी कॉकरोच को आकर्षित करती है और बोरिक एसिड उन्हें खत्म करने में मदद करता है।

क्या नीम और पुदीने का तेल कॉकरोच दूर करने में मदद करता है?

जी हां, कॉकरोच तेज खुशबू पसंद नहीं करते। पोछे के पानी में नीम या पुदीने के तेल की कुछ बूंदें मिलाने या कॉटन पर तेल लगाकर कोनों में रखने से कॉकरोच कम हो सकते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply