Satya Report: ग्वालियर में महिला चोरों का खौफ हर किसी में दिख रहा है. बाजारों में महिला चोरों ने आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आई महिला ने एक लाख रुपए कीमत वाला पेंडल पर ऐसा हाथ साफ किया कि दुकानदार को मालूम ही नहीं चला. बाद में वीडियो के जरिए महिला की चोरी पकड़ी गई है. दुकानदार द्वारा शिकायत करने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ग्वालियर के बाजारों में महिला चोरों का आतंक बढ़ रहा है. गोला के मंदिर इलाके में स्थित दीक्षा ज्वेलर्स की दुकान में ग्राहक बनकर आई महिला एक लाख रुपए कीमत वाला पेंडल चुरा ले गई. ये घटना CCTV में रिकॉर्ड हो गई. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और सराफा व्यवसायी भी अपने माल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं.
गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पिंटो पार्क निवासी सराफा व्यवसायी जगदीश सोनी की जड़ेरुआ में दीक्षा ज्वेलर्स के नाम से दुकान है. 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के चलते दुकान पर ग्राहकों की काफी भीड़ थी. इसी दौरान दोपहर में एक महिला मंगलसूत्र का पेंडल खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंची. व्यवसायी उस समय अन्य ग्राहकों को भी गहने दिखाने में व्यस्त थे. इसी का फायदा उठाकर महिला ने काउंटर पर रखे गहनों में से एक सोने का पेंडल चुपचाप उठाकर छुपा लिया. कुछ देर बाद डिजाइन पसंद न आने की बात कहकर वह दुकान से निकल गई.



