
थाना सुधार के अंतर्गत गांव बुर्ज लिट्टां में एक व्यक्ति पर अपनी तीन महीने की गर्भवती पत्नी को बुरी तरह से पीटने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगा है।
25 वर्षीय हरप्रीत कौर अपने ससुराल घर में झगड़े से परेशान होकर अपनी मां के घर चली गई थी। रविवार को उसका पति जसप्रीत उसे समझा-बुझाकर वापस ले आया। सोमवार रात जसप्रीत नशे में धुत होकर घर पहुंचा और हरप्रीत के साथ बुरी तरह मारपीट की। इसके बाद उसका गला घोंट दिया।
हरप्रीत कौर के गर्भ में पल रहे अजन्मे बच्चे की भी जान चली गई। पुलिस ने हरप्रीत के मायके वालों की शिकायत के आधार पर पति जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा और उसके दादा जोगिंदर सिंह को हिरासत में लिया है। थाना सुधार के प्रभारी कुलविंदर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए लुधियाना सिविल अस्पताल भेजा गया है।

-1788859118759_v.webp)

