CrimeIndiaTrending

मुंब्रा में मेरठ जैसा मामला, महिला ने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, फिर नीले ड्रम में ठिकाने लगा दी लाश

महाराष्ट्र के मुंब्रा से मेरठ जैसा ‘नीले ड्रम वाला’ मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक 25 वर्षीय महिला को अपने प्रेमी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। मुंब्रा पुलिस ने महिला के अलावा उसके भाई को भी गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर महिला के पति और उसके दोस्त के साथ मिलकर महिला के प्रेमी की हत्या का आरोप है।

मुंब्रा में मेरठ जैसा मामला, महिला ने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, फिर नीले ड्रम में ठिकाने लगा दी लाश
मुंब्रा में मेरठ जैसा मामला, महिला ने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, फिर नीले ड्रम में ठिकाने लगा दी लाश

द हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, महिला और अन्य आरोपियों ने कथित तौर पर एक 26 वर्षीय इंजीनियर की पीटपीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को एक नीले ड्रम में डाला और फिर वसई में एक नाले में फेंक दिया। इस समय महिला का पति और उसका दोस्त फरार है।

रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की पहचान अरबाज मसूद अली खान के रूप में हुई है। वह मुंब्रा का रहने वाला था और डोम्बिवली में एक जानेमाने रियल एस्टेट डेवलपर के साथ इंजीनियर के तौर पर काम करता था। पुलिस ने बताया कि वह साल 2001 से वसई में रहने वाली महजबीन खातून एकरान शेख के साथ रिलेशनशिप में था।

जांच में क्या सामने आया?

पुलिस ने बताया कि जांच में पहले लगा कि दोनों के बीच अफेयर बिलकुल सच्चा है, दोनों के बीच अकसर बातचीत होती थी और दोनों एक दूसरे को प्यार भरे मैसेज भेजते थे। हालांकि पुलिस ने यह भी दावा किया कि महजबीन धीरेधीरे अरबाज मसूद से रुपयों की डिमांड करने लगी। अरबाज मसूद ने भी कई सालों तक महजबीन को नियमित रूप से उसके बैंक अकाउंट में पैसे भेजे।

पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच रिश्ता तब खराब होन लगा जब अरबाज मसूद ने महजबीन को हर महीने रुपये भेजने बंद कर दिए। इसके बाद मेहजबीन ने कथित तौर पर अपने पति हसन शेख, भाई तारिक शेख और उसके दोस्त मोज्जम पठान के साथ मिलकर खान की हत्या की साजिश रची।

पुलिस के अनुसार, अरबाज मसूद तीन अप्रैल को अपनी कंपनी का पैसा लेने के लिए गया लेकिन वापस घर ही नहीं पहुंचा। उसके पिता द्वारा मुंब्रा पुलिस स्टेशन में जानकारी दिए जाने के बाद जांचकर्ताओं ने अरबाज मसूद की कॉल डिटेल चेक की।

घटना वाले दिन एक जगह मिली लोकेशन

जांच में पुलिस ने पाया कि जिस दिन अरबाज मसूद लापता हुआ, उस दिन महजबीन और उसकी लोकेशन वसई में मिली। पुलिस ने यह भी पाया कि एक दिन पहले अरबाज मसूद ने महजबीन को पचास हजार रुपये ट्रांसफर किए थे।

रिपोर्ट में बताया गया है कि शुरुआत में मेहजबीन ने अपनी कोई भूमिका होने से इनकार किया लेकिन पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर कबूल किया कि उसने अरबाज मसूद को वसई के भोईदापाड़ा स्थित अपने घर बुलाया था।

पुलिस के अनुसार, मेहजबीन ने अरबाज मसूद से और रुपये मांगे लेकिन उसके पास कोई कीमती सामान न मिलने पर तीनों आरोपियों ने उसके हाथपैर बांध दिए और प्लास्टिक के पाइप से उसे बेरहमी से पीटा, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।

इसके बाद आरोपियों ने अरबाज मसूद के शव को कथित तौर पर एक नीले ड्रम में ठूस दिया और फिर उसे वसई में एक सुनसान जगह पर स्थित नाले में फेंक दिया। पुलिस ने मेहजबीन और तारिक को सात मई को गिरफ्तार किया जबकि हसन और पठान अभी भी फरार हैं। पुलिस ने इस मामले में कई धाराओं में केस दर्ज किया है।

मेरठ हत्याकांड पर बना दिया भोजपुरी गाना, नीला ड्रम लेकर नाचे कलाकार, लिरिक्स सुन पीट लेंगे माथा

यूजर्स के एक वर्ग ने गाना और भोजपुरी इंडस्ट्री का खूब मजाक बनाया, जबकि दूसरे वर्ग ने घटना की गंभीरता से खिलवाड़ करने पर कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply