Shani Jayanti: शनि जयंती 16 मई के दिन मनाई जा रही है। इस दिन कुछ उपाय करने से आपको जीवन में बेहद शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आपको बता दें कि शनि देव को रात्रि का देवता भी कहा जाता है, क्योंकि रात्रि के समय शनि की शक्तियां बढ़ जाती हैं इसलिए शनि जयंती की रात्रि अगर आप कुछ उपाय करते हैं तो आपके जीवन में जबरदस्त बदलाव आ सकते हैं। आज ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में हम आपको जानकारी देंगे।

पीपल तले जलाएं चौमुखी दीपक
शनि जयंती के की रात को आपको पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। दीपक जलाने के बाद आपको शनि ग्रह के मंत्र ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का कम से कम 108 बार जप करना चाहिए। इसके बाद बिना पीछे मुड़े अपने घर चले जाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ये आसान सा उपाय आपको रंक से राजा बना सकता है। साथ ही इस उपाय को करने से आपको साढ़ेसाती और ढैय्या के बुरे प्रभाव से भी मुक्ति मिलती है।
काले तिल का उपाय
शनि जयंती की रात को अगर आप काले कपड़े में थोड़े से काले तिल, एक कील और एक सिक्का बांधकर अपने सिर पर सात बार वारते हैं और उसके बाद घर के किसी अंधेरे कोने में इसे एक दिन के लिए रखते हैं तो बेहद शुभ परिणाम आपको प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि इस बात का आपको ख्याल रखना है कि एक दिन से ऊपर इस पोटली को घर में न रखें, 24 घंटे के बाद इस पोटली को किसी शनि या हनुमान मंदिर में रखकर आ जाएं।
हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ
शनि जयंती के सबसे आसान और अचूक उपायों में से एक है हनुमान चालीसा का पाठ। आपको शनि जयंती के की रात को किसी हनुमान या शनि मंदिर में जाकर सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं और जीवन में आपको सुखसमृद्धि मिलती है।



