CricketIndiaTrending

IND vs AFG: गिल-पंत की जोड़ी ने रचा इतिहास, 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर बनाई सबसे बड़ी साझेदारी

शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने अफगानिस्तान के खिलाफ चौथे विकेट के लिए 169 रन जोड़कर इतिहास रच दिया। दोनों बल्लेबाजों ने 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारतअफगानिस्तान टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी अपने नाम कर ली।

IND vs AFG: गिल-पंत की जोड़ी ने रचा इतिहास, 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर बनाई सबसे बड़ी साझेदारी
IND vs AFG: गिल-पंत की जोड़ी ने रचा इतिहास, 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर बनाई सबसे बड़ी साझेदारी

IND vs AFG, GillPant historic partnership: भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला। पहले दिन के खेल की समाप्ति तक टीम इंडिया ने 368 रन बना लिए थे, जबकि दूसरे दिन बल्लेबाजों ने इस मजबूत शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील करने का काम किया।

कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने चौथे विकेट के लिए शानदार साझेदारी करते हुए अफगानिस्तान के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। दोनों खिलाड़ियों ने न सिर्फ टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

IND vs AFG: गिलपंत की जोड़ी ने रचा इतिहास

दूसरे दिन शुभमन गिल और ऋषभ पंत के बीच चौथे विकेट के लिए 169 रनों की शानदार साझेदारी देखने को मिली। दोनों बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाते हुए अफगानिस्तान के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। इस साझेदारी के साथ दोनों ने भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

🚨 STAT ALERT 🚨

RISHABH PANT & SHUBMAN GILL SCORED 955 RUNS IN PARTNERSHIP FROM 7 TEST MATCHES. pic.twitter.com/3KrQpHNNQ2

— RP17 Gang™ June 7, 2026

IND vs AFG: धवनविजय का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

इससे पहले यह रिकॉर्ड शिखर धवन और मुरली विजय के नाम था, जिन्होंने साल 2018 में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में 168 रन की साझेदारी की थी। गिल और पंत ने 169 रन जोड़कर उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अब अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी का नया रिकॉर्ड गिल और पंत के नाम दर्ज हो गया है।

IND vs AFG: शुभमन गिल ने खेली कप्तानी पारी

पहले दिन शतक पूरा करने वाले शुभमन गिल ने दूसरे दिन भी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी। भारतीय कप्तान ने 126 रन की बेहतरीन पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि बड़ी पारी की उम्मीदों के बीच वह अपने स्कोर में ज्यादा इजाफा नहीं कर सके और 126 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

IND vs AFG: एक बार फिर शतक से चूके ऋषभ पंत

ऋषभ पंत पहले दिन 50 रन बनाकर नाबाद लौटे थे और दूसरे दिन उनसे शतक की उम्मीद की जा रही थी। पंत ने शुरुआत भी शानदार की और आसानी से रन बटोरते नजर आए, लेकिन 81 रन के निजी स्कोर पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में यह आठवीं बार रहा जब पंत 80 से 99 रन के बीच आउट हुए और एक और शतक लगाने से चूक गए।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply