CricketIndiaTrending

भारत ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप फाइनल में जापान को मात देकर जीता गोल्ड, PM मोदी ने दी बधाई

भारतीय युवा हॉकी टीम का जापान में खेले गए एशिया कप अंडर18 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने मेजबान जापान को काकामीगाहारा में खेले गए फाइनल मुकाबले में 41 के अंतर से मात देने के साथ तीसरी बार गोल्ड मेडल को अपने नाम किया है। टीम इंडिया को इस मुकाबले में जीत दिलाने में एकबार फिर से आशीष तानी पूर्ति का कमाल देखने  को मिला जिन्होंने कुल तीन गोल किए। वहीं टीम इंडिया की इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के साथ टीम को बधाई दी है।

भारत ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप फाइनल में जापान को मात देकर जीता गोल्ड, PM मोदी ने दी बधाई
भारत ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप फाइनल में जापान को मात देकर जीता गोल्ड, PM मोदी ने दी बधाई

दूसरे मिनट में ही आशीष ने किया गोल, टीम इंडिया बनाए रखी बढ़त

जापान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर से ही दबाव बनाकर रखा हुआ था, जिसमें खेल के दूसरे ही मिनट में आशीष तानी ने गोल करने के साथ टीम इंडिया को 10 की बढ़त दिला दी। इसके बाद आशीष ने इस मुकाबले के 28वें और 34वें मिनट में दो और गोल करने के साथ कुल तीन गोल मुकाबले में अपने पूरे कर लिए। भारतीय टीम की तरफ से इस मुकाबले में एक गोल कप्तान केतन कुशवाहा ने भी किया जो खेल के 30वें मिनट में आया था। हॉकी टीम की इस शानदार जीत पर हॉकी इंडिया ने गोल्ड मेडल जीतने पर प्रत्येक खिलाड़ी को तीन लाख रुपये का इनाम देने के अलावा सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 1.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

पीएम मोदी ने जीत पर दी बधाई

हॉकी अंडर18 एशिया कप का खिताब जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम को पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें जीत की बधाई दी, जिसमें उन्होंने लिखा कि मेन्स का U18 एशिया कप 2026 जीतने पर भारतीय पुरुष U18 हॉकी टीम को बधाई। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन टीम वर्क दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में यादगार जीत हासिल की। ​​यह जीत हमारे युवाओं के बीच हॉकी की बढ़ती लोकप्रियता को भी दर्शाती है। टीम को उनके भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।

महिला टीम ने भी जीता कांस्य पदक

पुरुषों के साथ भारतीय महिला अंडर18 हॉकी टीम भी इस टूर्नामेंट में पदक जीतने में कामयाब रही जिसमें उन्होंने नंबर3 की पोजीशन पर खत्म किया। कांस्य पदक मुकाबले में भारतीय महिला टीम का सामना साउथ कोरिया से था जिसको उन्होंने 30 के अंतर से अपने नाम किया। हॉकी इंडिया ने महिला खिलाड़ियों के लिए भी प्राइज मनी का ऐलान करने के साथ प्रत्येक खिलाड़ी को 1 लाख रुपये और सहायक स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 50,000 रुपये देने की घोषणा की है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply