CricketIndia

IPL: यूसुफ पठान से वैभव सूर्यवंशी और एबी डिविलियर्स से केएल राहुल तक, RR के 8 और DC के 9 बैटर्स ने ठोके हैं कुल 31 शतक, ये है पूरी लिस्ट

Satya Report: इंडियन प्रीमियर लीग में हर सीजन नए रिकॉर्ड बनते हैं, लेकिन कुछ पारियां ऐसी होती हैं जो वर्षों तक याद रहती हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए खास उपलब्धि मानी जाती है। जब बात राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की हो तो इन टीमों के बल्लेबाजों ने समयसमय पर यादगार पारियां खेली हैं।

IPL: यूसुफ पठान से वैभव सूर्यवंशी और एबी डिविलियर्स से केएल राहुल तक, RR के 8 और DC के 9 बैटर्स ने ठोके हैं कुल 31 शतक, ये है पूरी लिस्ट
IPL: यूसुफ पठान से वैभव सूर्यवंशी और एबी डिविलियर्स से केएल राहुल तक, RR के 8 और DC के 9 बैटर्स ने ठोके हैं कुल 31 शतक, ये है पूरी लिस्ट

यूसुफ पठान की 37 गेंदों में आई तूफानी सेंचुरी से लेकर युवा वैभव सूर्यवंशी के धमाकेदार शतकों तक, वहीं एबी डीविलियर्स की क्लासिक पारी से लेकर केएल राहुल के रिकॉर्ड तोड़ नाबाद 152 रन तक दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 31 शतक जड़े हैं।

इस सूची में जोस बटलर, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल जैसे स्टार्स के साथसाथ वैभव सूर्यवंशी जैसा किशोर विस्फोटक बल्लेबाज भी है। इन बल्लेबाजों की पारियों ने न सिर्फ मैच का रुख बदला, बल्कि प्रशंसकों को भी रोमांच से भर दिया। आइए देखते हैं राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की ओर से लगाए गए सभी शतकों की पूरी सूची।

राजस्थान रॉयल्स के लिए शतक बनाने वाले बल्लेबाज

क्रम खिलाड़ी उच्चतम स्कोर एक पारी में बनाए गए रन गेंद 4s 6s SR विपक्षी टीम मैदान मैच तिथि
1 यूसुफ पठान 100 100 37 9 8 270.27 मुंबई इंडियंस ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई 13 मार्च 2010
2 अजिंक्य रहाणे 103* 103 60 12 5 171.66 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु 15 अप्रैल 2012
3 शेन वाटसन 101 101 61 6 6 165.57 चेन्नई सुपर किंग्स एमए चिदंबरम स्टेडियम, बेंगलुरु 22 अप्रैल 2013
4 शेन वाटसन 104* 104 59 9 5 176.27 कोलकाता नाइट राइडर्स ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई 16 मई 2015
5 संजू सैमसन 102* 102 55 10 4 185.45 सनराइजर्स हैदराबाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद 29 मार्च 2019
6 अजिंक्य रहाणे 105* 105 63 11 3 166.66 दिल्ली कैपिटल्स सवाई मान सिंह स्टेडियम, जयपुर 22 अप्रैल 2019
7 बेन स्टोक्स 107* 107 60 14 3 178.33 मुंबई इंडियंस जायद क्रिकेट स्टेडियम, अबुधाबी 25 अक्टूबर 2020
8 संजू सैमसन 119 119 63 12 7 188.88 पंजाब किंग्स वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई 12 अप्रैल 2021
9 जोस बटलर 124 124 64 11 8 193.75 सनराइजर्स हैदराबाद अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली 2 मई 2021
10 जोस बटलर 100 100 68 11 5 147.05 मुंबई इंडियंस डीवाई पाटिल, मुंबई 2 अप्रैल 2022
11 जोस बटलर 103 103 61 9 5 168.85 कोलकाता नाइट राइडर्स ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई 18 अप्रैल 2022
12 जोस बटलर 116 116 65 9 9 178.46 दिल्ली कैपिटल्स वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई 22 अप्रैल 2022
13 जोस बटलर 106* 106 60 10 6 176.66 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद 27 मई 2022
14 यशस्वी जायसवाल 124 124 62 16 8 200 मुंबई इंडियंस वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई 30 अप्रैल 2023
15 जोस बटलर 100* 100 58 9 4 172.41 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सवाई मान सिंह स्टेडियम, जयपुर 6 अप्रैल 2024
16 जोस बटलर 107* 107 60 9 6 178.33 कोलकाता नाइट राइडर्स ईडन गार्डन, कोलकाता 16 अप्रैल 2024
17 यशस्वी जायसवाल 104* 104 60 9 7 173.33 मुंबई इंडियंस सवाई मान सिंह स्टेडियम, जयपुर 22 अप्रैल 2024
18 वैभव सूर्यवंशी 101 101 38 7 11 265.78 गुजरात टाइटंस सवाई मान सिंह स्टेडियम, जयपुर 28 अप्रैल 2025
19 वैभव सूर्यवंशी 103 103 37 5 12 278.37 सनराइजर्स हैदराबाद सवाई मान सिंह स्टेडियम, जयपुर 25 अप्रैल 2026

दिल्ली कैपिटल्स के लिए शतक लगाने वाले बल्लेबाज

क्रम खिलाड़ी उच्चतम स्कोर एक पारी में बनाए गए रन गेंद 4s 6s SR विपक्षी टीम मैदान मैच तिथि
1 एबी डीविलियर्स 105* 105 54 5 6 194.44 चेन्नई सुपर किंग्स किंग्समेड स्टेडियम, डरबन 23 अप्रैल 2009
2 डेविड वार्नर 107* 107 69 9 5 155.07 कोलकाता नाइट राइडर्स अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली 29 मार्च 2010
3 वीरेंद्र सहवाग 119 119 56 13 6 212.5 डेक्कन चार्जर्स राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद 5 मई 2011
4 केविन पीटरसन 103* 103 64 6 9 160.93 डेक्कन चार्जर्स अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली 19 अप्रैल 2012
5 डेविड वार्नर 109* 109 54 10 7 201.85 डेक्कन चार्जर्स राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद 10 मई 2012
6 क्विंटन डीकॉक 108 108 51 15 3 211.76 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु 17 अप्रैल 2016
7 संजू सैमसन 102 102 63 8 5 161.9 राइजिंग पुणे सुपरजायंट महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे 11 अप्रैल 2017
8 ऋषभ पंत 128* 128 63 15 7 203.17 सनराइजर्स हैदराबाद अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली 10 मई 2018
9 शिखर धवन 101* 101 58 14 1 174.13 चेन्नई सुपर किंग्स शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह 17 अक्टूबर 2020
10 शिखर धवन 106* 106 61 12 3 173.77 किंग्स इलेवन पंजाब दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई 20 अक्टूबर 2020
11 केएल राहुल 112* 112 65 14 4 172.3 गुजरात टाइटंस अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली 18 मई 2025
12 केएल राहुल 152* 152 67 16 9 226.86 पंजाब किंग्स अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली 25 अप्रैल 2026

RCB, RR और SRH में कांटे की टक्कर, PBKS सबसे मजबूत, MILSG का पहुंचना मुश्किल; IPL 2026 प्लेऑफ का गणित

आईपीएल 2026 के 42 मैच हो चुके हैं और प्लेऑफ की रेस मैच दर मैच रोचक दिख रही है। अभी भी रेस में मौजूदा टॉप 5 टीमों के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स अभी बराबरी पर खड़ी हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply