
पुखराज पावरफुल रत्नों में से एक है लेकिन अगर ये किसी को सूट नहीं करता है तो फिर गलत तरीके से प्रभाव डालता है। जानें पुखराज के क्या-क्या साइड इफेक्ट्स हैं?
पुखराज नहीं कर रहा है सूट?
पुखराज को सबसे पावरफुल रत्नों में से एक कहा जाता है। रत्न और ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से ये रत्न गुरु यानी जूपिटर से संबंधित है। इसका असर कुछ ही दिन में दिखने लगता है लेकिन अगर ये सूट ना करें तो कई तरह से नुकसान भी पहुंचाता है। जानें पुखराज के क्या-क्या साइड इफेक्ट्स होते हैं?
हेल्थ में आएगा उतार-चढ़ाव
रत्न शास्त्र के अनुसार अगर पुखराज सूट नहीं करेगा तो इसका सबसे पहला असर हेल्थ पर ही दिखेगा। अगर कोई ना कोई दिक्कत बनी हुई है तो साफ है कि पुखराज आपके लिए सही नहीं है। अगर ये सूट नहीं करेगा तो हो सकता है कि पेट संबंधी दिक्कत हो या फिर वजन बढ़ने जैसी समस्या भी हो सकती है।
शुरू हो जाएगी पैसों की दिक्कत
पुखराज पहनने के बाद से आप ध्यान देने की कोशिश करें कि क्या बार-बार पैसों की दिक्कत शुरू हो रही है या फिर कोई काम बार-बार अटकने लग रहा है? अगर ऐसी चीजें लगातार हो रही हैं या बढ़ती जा रही हैं तो इसका साफ मतलब है कि पुखराज सूट नहीं कर रहा है।
बैचेनी का बढ़ जाना
जब पुखराज सूट नहीं करेगा तो ऐसी स्थिति बन सकती है कि मन बैचेन रहने लगे। ऐसा लगेगा कि हर बात से चिड़ सी महसूस हो रही है या फिर मन कई बातों में उलझा हुआ है। ये नॉर्मल बात नहीं है। अगर ऐसे संकेत आपको पुखराज पहनने के बाद लगातार मिले तो सतर्क होना बेहतर होगा।
बार-बार मनमुटाव होना
अगर आपने पुखराज धारण किया है और कभी से जिंदगी में तनाव बढ़ता जा रहा है तो ये सही संकेत नहीं है। अगर पार्टनर से बार-बार बहस हो रही है या फिर घर में छोटी सी बात भी बड़ी बन जा रही है तो इस चीज को नजरअंदाज करना सही नहीं होगा।
ये भी नहीं है अच्छा संकेत
पुखराज के और भी संकेत हैं जो अच्छे नहीं माने जाते हैं। अगर पुखराज चटक आए या उसमें थोड़ी सी भी दरार आ जाए तो ये अच्छी बात नहीं है। पुखराज का खो जाना भी अशुभ संकेतों में से एक है। जब भी ऐसा हो तो ज्योतिषी से बात जरूर करें।
अशुभ संकेत दिखे तो करें ये काम
अगर आपको पुखराज पहनने के बाद ऐसे संकेत दिख रहे हैं तो देरी ना करें। पुखराज को उतार दें और इसे बिना किसी सलाह के दोबारा ना पहनें। पहले आप अपनी कुंडली को किसी जानकार ज्योतिषी को दिखाइए और इसके बाद ही इस पावरफुल रत्न को सही नियम के साथ पहनें।
डिस्क्लेमर
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


