Satya Report: वैभव सूर्यवंशी 2026 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उनका इस लीग में इस सीजन में अब तक का प्रदर्शन अच्छा रहा है। वैभव ने पिछले साल राजस्थान के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था और उन्होंने अपने निडर अंदाज से सबसे खूब प्रभावित किया है। सिर्फ 15 साल के वैभव को अब टीम इंडिया में शामिल किए जाने की बात हो रही है और अब इस पर पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने अपनी राय दी।

वैभव सूर्यवंशी अभी सिर्फ 15 साल के हैं और उनके पास अभी काफी समय बाकी है और उन्हें अपने खेल को और ज्यादा निखारने की जरूरत है। हालांकि अगर वो आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे तो यह बाएं हाथ का बल्लेबाज जल्द ही भारत के नेशनल क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू कर सकता है। वैभव को अंडर 19 वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था।
वैभव को सावधानी से तराशने की जरूरत
वैभव को लेकर काफी कुछ चल रहा है, लेकिन इस बीच भज्जी ने को सलाह दी कि वो इस यूवा बैटर के साथ सोचसमझकर आगे बढ़ें। इस दिग्गज स्पिनर ने इस बात पर जोर दिया कि अगर इस खिलाड़ी को एक टेस्ट खिलाड़ी के तौर पर विकसित करना है, तो उसे बहुत सावधानी से तराशने की जरूरत है। भज्जी ने बताया कि युवा खिलाड़ियों की जिंदगी में मुश्किल दौर भी आते हैं और उन्हें हालात तथा खेल के प्रारूप के हिसाब से खुद को ढालना होता है।
भज्जी ने सचिन तेंदुलकर के 53वें जन्मदिन के मौके पर लेजेंड्स क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि वैभव भी आखिरकार सीख ही जाएंगे, चाहे उन्हें उतारचढ़वा का सामना ही क्यों ना करना पड़े, लेकिन अगर कोई 15 साल का लड़का गेंद को हिट कर सकता है, तो वह उसे ब्लॉक भी कर सकता है। यह सब सोच की बात है अगर आप उसे मौका देंगे तो वह उस माहौल में ढल जाएगा।
सीधे इंग्लैंड दौरे पर भेजना समझदारी नहीं
वहीं ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को चेतावनी दी कि वे इस युवा खिलाड़ी को इतनी जल्दी विदेश के मुश्किल हालात में नहीं भेजें खासकर इंग्लैंड जैसी जगहों पर जहां गेंद की स्विंग से उन्हें काफी परेशानी हो सकती है। हरभजन ने आगे कहा कि, लेकिन अगर आप उसे उसके पहले दौरे पर ही इंग्लैंड भेज देते हैं जहां गेंद स्विंग करेगी तो यह उसकी समझदारी की बात नहीं होगी। अगर हम चाहते हैं कि वह टेस्ट क्रिकेट खेले तो हमें उसे सही तरीके से तैयार करना होगा।
साई सुदर्शन ने RCB के खिलाफ ठोका शतक; क्रिस गेलजोस बटलर को पीछे छोड़ा और बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स
साई सुदर्शन ने आरसीबी के खिलाफ शानदार पारी खेली और 100 रन बनाए। इस शतकीय पारी के दम पर उन्होंने क्रिस गेल और जोस बटलर के बड़े रिकॉर्ड को भी तोड़ा।



