Kia भारत में अपनी हाइब्रिड कारों की रेंज बढ़ाने की तैयारी कर रही है. कंपनी जल्द ही दो नई प्रीमियम 7सीटर हाइब्रिड कारें बाजार में उतार सकती है. इनमें पहली कार Kia Sorento Hybrid होगी, जिसे 4 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जाना है. इसके कुछ महीनों बाद कंपनी दूसरी हाइब्रिड कार Kia Carnival Hybrid भी पेश कर सकती है.दोनों मॉडल बड़ी फैमिली और प्रीमियम कार पसंद करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाए जा रहे हैं. खास बात यह है कि दोनों में हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ तीनरो सीटिंग का ऑप्शन मिलेगा.

Kia Sorento Hybrid होगी पहली हाइब्रिड SUV
भारत में Kia की पहली हाइब्रिड SUV होगी. यह देश में कंपनी की पहली तीनरो वाली ICE SUV भी बनेगी. भारत में इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है और इसका प्रोडक्शन आंध्र प्रदेश के अनंतपुर प्लांट में शुरू हो गया है. इसकी बुकिंग भी शुरू होने की जानकारी सामने आई है. इस SUV की सबसे बड़ी खासियत इसका 1.6लीटर पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन होगा. इसमें पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर काम करेगी. यह सेटअप करीब 238 bhp की पावर और 380 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है. इंजन को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़े जाने की उम्मीद है.
Sorento Hybrid में AWD यानी ऑलव्हील ड्राइव भी मिलेगा. हाइब्रिड इंजन, तीन रो की सीटिंग और AWD का कॉम्बिनेशन इसे प्रीमियम SUV सेगमेंट में खास बना सकता है. इसके अलावा Sorento में 2.0लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन भी दिया जाएगा. यह इंजन करीब 202 bhp की पावर और 441 Nm का टॉर्क दे सकता है.
डिजाइन और फीचर्स भी होंगे प्रीमियम
Sorento का लुक एक जैसा होगा. इसमें Kia की सिग्नेचर Tiger Nose ग्रिल, वर्टिकल LED हेडलैंप और Tशेप DRLs मिलेंगे. इसके अलावा 19इंच के डुअलटोन अलॉय व्हील और बंपर डिजाइन दिया जा सकता है. SUV की लंबाई करीब 4,815 mm और व्हीलबेस 2,815 mm है. इसे 6 और 7सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन में पेश किए जाने की उम्मीद है. अंदर की तरफ 12.3इंच की दो कनेक्टेड स्क्रीन, ADAS, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.
Sorento में Kia का Live Generative AI Assistant भी देखने को मिलेगा. यह सामान्य वॉइस कमांड की तुलना में ज्यादा बातचीत वाले तरीके से काम करने के लिए बनाया गया है. इसकी संभावित कीमत करीब 3035 लाख रुपये हो सकती है.
Carnival Hybrid होगी दूसरी 7सीटर हाइब्रिड
Sorento के बाद Kia Carnival Hybrid को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर सकती है. यह SUV नहीं बल्कि एक प्रीमियम MPV होगी, जिसमें यात्रियों के लिए ज्यादा जगह और आराम पर जोर दिया जाएगा.
इसमें 1.6लीटर टर्बोपेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड सिस्टम दिया जा सकता है. इंटरनेशनल मार्केट के हिसाब से इसकी पावर करीब 242 से 272 bhp के बीच हो सकती है. इसमें 6स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है. हालांकि, Sorento के विपरीत Carnival Hybrid में फ्रंटव्हील ड्राइव दिया जाएगा.
दमदार फीचर्स से लैस
इसका सबसे बड़ा आकर्षण इसका शानदार केबिन होगा. 7सीटर वर्जन में दूसरी रो में VIP Lounge कैप्टन सीट्स मिल सकती हैं. इनमें हीटिंग, वेंटिलेशन, डीप रिक्लाइनिंग, पावर लेग रेस्ट और रिलैक्सेशन जैसे फीचर्स होंगे.इसके अलावा डुअल 12.3इंच स्क्रीन, हेडअप डिस्प्ले, डिजिटल रियरव्यू मिरर, पैसेंजर कैमरा और इंटरकॉम सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं.कुल मिलाकर, Kia की ये दोनों हाइब्रिड कारें प्रीमियम 7सीटर सेगमेंट में ग्राहकों को नए ऑप्शन देने वाली हैं. Sorento जहां SUV चाहने वालों को आकर्षित करेगी, वहीं Carnival ज्यादा आराम और स्पेस पसंद करने वाले परिवारों के लिए खास हो सकती है.



