Krunal Pandya: आईपीएल 2026 का 50वां मैच आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंटस की टीम के बीच खेला गया, जहां 19 ओवर के इस मैच में एलएसजी की टीम ने 6 रनों से जीत हासिल की. आरसीबी को इस मैच में हार मिली, लेकिन मैच के बाद एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया.

आरसीबी के आलराउंडर खिलाड़ी क्रुनाल पंड्या का कालर पकड़े एलएसजी के निकोलस पूरन नजर आए. जिसके बाद दोनों के “लफड़े” का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. अब खुद क्रुनाल पंड्या ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.
Krunal Pandya और निकोलस पूरन के बीच क्यों हुआ विवाद
आरसीबी और एलएसजी के बीच मैच के दौरान जब आरसीबी की टीम लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तो उस समय उन्हें अंत में 20 रनों की जरूरत थी, उस समय क्रुनाल पंड्या और रोमारियो शेफर्ड क्रीज पर मौजूद थे. हालांकि दोनों बल्लेबाज दिग्वेश राठी की गेंदबाजी पर बड़ा शॉट नहीं लगा सके, जिसके चलते आरसीबी को आखिर में नौ रन से हार का सामना करना पड़ा.
आरसीबी की हार के बाद जब पूरन हाथ मिलाने के लिए क्रुनाल पंड्या के पास आए, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में पंड्या का कॉलर पकड़ लिया. इसके बाद हल्का धक्का भी दिया, लेकिन यह सब दोस्ताना माहौल में हुआ था. हालांकि सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे अलग अंदाज में लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया.
क्रुनाल पंड्या ने बताया क्यों हुआ लफड़ा
Nicholas Pooran and Krunal Pandya having a friendly banter?
pic.twitter.com/hyYoj2J0d7
— Deepu May 8, 2026
आरसीबी के आलराउंडर खिलाड़ी क्रुनाल पंड्या ने अब इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. क्रुनाल पंड्या ने कहा कि अगर सच में कोई लफड़ा होता तो बात अलग होती, लेकिन पूरन उनके भाई जैसे हैं.
क्रुनाल पंड्या ने अब इस पूरे मामले पर इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए लिखा कि
“हमारे बीच कोई लफड़ा नहीं है. पूरन को 100 आईपीएल मैच पूरे करने पर बधाई. तुम पर गर्व है भाई, अभी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है. वैसे मेरा बाउंसर कैसा था? इस पर पूरन ने जवाब देते हुए लिखा कि तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हो और हमारे बीच सिर्फ प्यार है.”



