Moradabad Land Dispute Murder Case: मुरादाबाद के सिविल लाइन क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते सगे भाई की पीट‑पीटकर हत्या कर दी गई. बचाव में आई पत्नी और सास घायल, आरोपी फरार. पढ़िए पूरी खबर.

मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर चल रहा पुराना पारिवारिक विवाद हिंसक रूप ले बैठा. हिमगिरि कॉलोनी में दो सगे भाइयों के बीच कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें एक भाई की बेरहमी से पीट‑पीटकर हत्या कर दी गई. बीच‑बचाव करने पहुंची मृतक की पत्नी और सास पर भी हमला किया गया, जिससे दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है.
खेत पर शुरू हुई कहासुनी, मारपीट में बदली
जानकारी के मुताबिक, यह वारदात 13 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे हुई. सिविल लाइन थाना क्षेत्र की हिमगिरि कॉलोनी में खेत पर पैतृक जमीन को लेकर दो भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. उसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई और फिर जानलेवा हमले में बदल गई.
पीट‑पीटकर की गई हत्या, अस्पताल में तोड़ा दम
मृतक की पहचान सुरेश पुत्र रामपाल के रूप में हुई है. आरोप है कि सुरेश के भाई विजय, उसके बेटे और कुछ अन्य रिश्तेदारों ने मिलकर उस पर लाठी‑डंडों से बेरहमी से हमला किया. गंभीर रूप से घायल सुरेश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
बीच‑बचाव करने पर पत्नी और सास पर हमला
घटना के दौरान जब सुरेश की पत्नी अनीता देवी और उनकी सास मैना देवी ने बीच‑बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की. दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है



