भारतीय वायुसेना ने एक बार फिर दुनिया को अपनी ताकत और पायलटों की काबिलियत का नमूना दिखाया है. 7 नवंबर 2026 को वायुसेना ने बताया कि उसका IL76MD भारी परिवहन विमान पूर्वी लद्दाख के न्योमा एयरबेस पर 13,629 फीट की ऊंचाई पर सफलतापूर्वक उतरा. वायुसेना ने इसे इस विमान की अब तक की सबसे ऊंची लैंडिंग बताया है. वायुसेना ने X पर लिखा, 13,629 फीट, विमानन इतिहास में एक नई ऊंचाई.

IL76 MD रूस में बना भारी मालवाहक विमान है. यह भारतीय वायुसेना की रणनीतिक एयरलिफ्ट क्षमता की रीढ़ माना जाता है. यह सैनिकों, हथियारों और भारी साजोसामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाता है. वायुसेना के मुताबिक यह लैंडिंग दुनिया में इस विमान की सबसे ज्यादा ऊंचाई पर हुई लैंडिंग है, इसलिए इसे विश्व रिकॉर्ड कहा जा रहा है. अब सवाल है कि यह लैंडिंग इतनी मुश्किल क्यों थी?
13,629 फीट पर लैंडिंग इतनी मुश्किल क्यों?
इसका सबसे बड़ा कारण है पतली हवा. ऊंचाई बढ़ने के साथ हवा का घनत्व घटता है. इतनी ऊंचाई पर पतली हवा से इंजन का प्रदर्शन और विमान को मिलने वाली लिफ्ट कम हो जाती है, जिसका असर टेकऑफ, लैंडिंग और पेलोड पर पड़ता है. इतनी ऊंचाई पर हवा समुद्र तल के मुकाबले करीब एकतिहाई कम घनी होती है.
IL76 MD रूस में बना भारी मालवाहक विमान है. फोटो: IAF
इसके कुछ और भी असर दिखते हैं. जैसे विमान को हवा में टिके रहने के लिए ज्यादा रफ्तार चाहिए. रफ्तार ज्यादा होने से जमीन पर उतरने के बाद रुकने में ज्यादा दूरी लगती है. ब्रेक और टायरों पर दबाव बढ़ता है. पहाड़ों से घिरे इलाके में हवा के झोंके और अचानक बदलती स्थितियां पायलट की परीक्षा लेती हैं. पतली हवा में इंजन की थ्रस्ट क्षमता घटती है, इसलिए वापसी की उड़ान पर भी पेलोड और ईंधन का हिसाब बारीकी से लगाना पड़ता है.
इसी वजह से इतने बड़े चार इंजन वाले मालवाहक का 13,000 फीट से ऊपर उतरना विमान की क्षमता की सीमा के करीब काम करना माना जाता है. वायुसेना ने इस कामयाबी का श्रेय क्रू के कौशल, सटीकता और पेशेवर रवैये को दिया है.
13,629 FEET. A NEW HEIGHT IN AVIATION HISTORY.
An Indian Air Force IL76MD has scripted history with a successful landing at Nyoma, marking the highestaltitude landing ever achieved by the aircraft anywhere in the world.
A remarkable demonstration of the aircrafts enduring capability, backed by the exceptional skill, precision, and professionalism of its crew.A milestone that reinforces Indias strategic airlift capability.
Pushing boundaries. Redefining limits. Making history.
#IndianAirForce #IAF #Nyoma #AviationHistory #IndianDefence
@DefenceMinIndia
@SpokespersonMoD
@HQ_IDS_India
@adgpi
@indiannavy
@CareerinIAF
@air_veterans— Indian Air Force November 7, 2026
न्योमा एयरबेस क्यों है इतना खास?
न्योमा, जिसे मुधन्योमा एयरबेस भी कहा जाता है, यह पूर्वी लद्दाख के चांगथांग इलाके में सिंधु नदी के किनारे स्थित है. यह लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल से करीब 40 किलोमीटर पश्चिम में है. यह एयरफील्ड पहली बार 1962 में बना था और 2009 में वायुसेना के दोबारा सक्रिय करने तक बेकार पड़ा रहा. 2009 में यहां AN32 विमान उतरा था. 2020 के गलवान संघर्ष के बाद इसकी रणनीतिक अहमियत तेजी से बढ़ी.
12 नवंबर 2025 को वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह C130J विमान से यहां उतरे और एयरबेस को पूरी तरह चालू घोषित किया गया. आज यह लगभग 1,235 एकड़ में फैला है. यहां करीब 2.7 किलोमीटर का पक्का रनवे, हैंगर और एयर ट्रैफिक कंट्रोल की सुविधा है. इसे दुनिया का सबसे ऊंचा फाइटरसक्षम एयरबेस कहा जाता है.
IL76 MD भारतीय वायुसेना की रणनीतिक एयरलिफ्ट क्षमता की रीढ़ माना जाता है. फोटो: IAF
इस रिकॉर्ड का रणनीतिक मतलब
IL76 जैसे बड़े विमान का यहां उतर पाना सैन्य दृष्टि से बड़ी बात है. विशेषज्ञ पहले कह चुके हैं कि इससे सैनिकों की तेज तैनाती और टैंक, रॉकेट, एयर डिफेंस सिस्टम और तोपों जैसे भारी उपकरण पहुंचाना संभव होता है. आसान भाषा में कहें तो अब ज़रूरत पड़ने पर भारी साजोसामान सीधे LAC के पास तक हवाई मार्ग से पहुंचाया जा सकता है। सड़क से यह सफर लंबा और मौसम पर निर्भर होता है.



