CrimeIndia

​शराब के लिए पैसे मांग रहा था बेटा, मां ने मना किया तो कुदाल से काट डाला; झारखंड में दिल दहला देने वाली वारदात

झारखंड के दुमका में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. इसमें एक शराबी बेटे ने अपनी सगी मां को कुदाल से काटकर हत्या कर दी. सूचना मिलने पर पहुंची दुमका पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है. पुलिस के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है. मामला दुमका के जरमुंडी थाना क्षेत्र के जरुवाडीह गांव का है.

​शराब के लिए पैसे मांग रहा था बेटा, मां ने मना किया तो कुदाल से काट डाला; झारखंड में दिल दहला देने वाली वारदात

पुलिस के मुताबिक दिवाली के दिन आरोपी शराब पीने की जिद कर रहा था. इसके लिए वह अपनी मां से पैसे मांग रहा था. चूंकि वह पहले से नशे में था, इसलिए उसकी मां पैसा देने से मना करते हुए उसे समझाने की कोशिश कर रही थी. त्योहार का हवाला देते हुए उसे घर में रहने को कह रही थी. यही बात आरोपी को नागवार लगी और उसने घर में पड़ी कुदाली उठा ली और देखते ही देखते अपनी 45 वर्षीय मां पर हमले शुरू कर दिए.

मौके पर हुई मौत

अचानक आरोपी द्वारा कुदाल से ताबड़तोड़ वार करने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. पास पड़ोस के लोगों को पता चला तो बीच बचाव किया और महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल से ही सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं दबिश देकर आरोपी को भी अरेस्ट कर लिया है.

गांव में फैली सनसनी

वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. जरमुंडी थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी बेटे को अरेस्ट कर पूछताछ की जा रही है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मां से पैसे मांग रहा था, लेकिन वह पैसे देने के बजाय उपदेश देने लगी. इसलिए उसने गुस्से में आकर मां की हत्या कर दी. हालांकि वारदात के बाद आरोपी को अफसोस भी खूब हो रहा है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply